मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका जैसलेमर, दौसा, रतलाम, बैतूल, चन्द्रपुर, कोंडागांव, गोपालपुर से होते हुए अंडमान सागर तक फैली है। 24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।