बताया जा रहा है एक पटरी पूरी बदलनी पड़ी जबकि दूसरे में फिश प्लेट लगाकर ज्वाइंट को मजबूत किया गया। इसके पहले भी 24 बार पटरी टूट चुकी हैं। यह 25वां मामला है। पटरी टूटने का कारण अफसर ठंड को बता रहे हैं। वही रेलवे अफसर रेल फ्रैक्चर यानी पटरी टूटने के मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अफसर कह रहे हैं कि तापमान कम होगा तो रेल पटरियां फ्रैक्चर होती ही हैं। इसमें नया कुछ भी नहीं है।