सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार कोनी निवासी रजनीकांत गुप्ता ने सिविल लाइन थाने पहुंच कर हॉस्पिटल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित रजनीकांत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह अपने 7 माह के बच्चे का उपचार करने हॉस्पिटल लेकर पहुंचा था। रजनीकांत ने बताया कि उनका बच्चा बिलकुल ठीक था, चेकअप के दौरान डॉक्टर ने गलत उपचार कर दिया, इसकी वजह से उसके बेटे की मौत हो गई।