11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जियो को चाहिए, स्कूल, जज बगलों के पास टावर की जगह

उसी स्थानों की सूची जिला प्रशासन और चिप्स रायपुर को भेजी गई है।

2 min read
Google source verification
Mobile tower

जियो को चाहिए, स्कूल, जज बगलों के पास टावर की जगह

बिलासपुर. हाईकोर्ट जजों के बंगले, सरकारी स्कूल, कॉलेज, सीएसईबी व नगरीय निकायों के परिसर को निजी कंपनी ने मोबाइल टॉवर लगाने के लिए पहली प्राथमिकता दी है। चार विकल्प में अधिकांश स्थानों पर निजी कंपनी ने केवल एक ही स्थल का चयन किया है। उसी स्थानों की सूची जिला प्रशासन और चिप्स रायपुर को भेजी गई है। राज्य सरकार प्रदेश में संचार क्रांति योजना के अंतर्गत मोबाइल नेटवर्क के विस्तार के लिए रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड को मुफ्त में शासकीय भूमि उपलब्ध कराएगी। इसके लिए चिप्स ने निजी कंपनी को शासकीय भूमि देने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। इस कार्य के लिए शहर समेत जिले के पटवारी, राजस्व निरीक्षकों को सर्वे के लिए लगाया गया है। लेकिन निजी संचार सेवा कंपनी ने अपने स्तर पर सर्वे करावा लिया। इसी के मुताबिक सूची तैयार करके जिला प्रशासन को सौंप दिया है।
READ MORE : छग हाईकोर्ट में आदिवास समाज से पहली महिला जज बनीं विमला कपूर

निजी कंपनी की पसंदीदा स्थल : निजी मोबाइल कंपनी ने अपनी पसंदीदा स्थल का चयन किया है। इनमें बोदरी में हाईकोर्ट के जजेस बंगला परिसर में टॉवर लगाने के लिए चिन्हाकित किया गया है। इसी प्रकार रिलायंस जियो कंपनी ने अधिकतर स्थलों में शासकीय कालेज परिसर, स्कूलों के परिसर, नगर पालिका, नगर पंचायत परिसर, नगर निगम के काम्पलेक्स, सीएसईबी परिसर, ग्राम पंचायत भवनों, हॉस्टल परिसर, अटल आवास परिसर को पहली और अंतिम विकल्प के रूप चिन्हाकित किया है।
READ MORE : मंगला के पंच व साथियों को पुलिस ने पीटा, ये थी वजह

चार विकल्प मांगे पर दिया एक ही स्थल : चिप्स ने सर्वे में निजी मोबाइल कंपनी को प्रत्येक सर्वे में मोबाइल टॉवर लगाने के लिए चार संभावित स्थलों की जानकारी मांगी थी। लेकिन अधिकांश स्थलों के लिए रिलायंस जियो कंपंनी ने एक ही स्थल का नाम दिया है। ये सभी स्थल उनके व्यावसायिक हित अधिक नजर आ रहे है।

READ MORE : शहरवासियों को एक और सौगात, 5 करोड़ 13 लाख रुपए से होगा सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण