CG Assembly election 2023 : हालांकि पार्टी का कहना है कि लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब था, जिसके चलते वे लगातार बाहर इलाज करा रही थीं। इसके वजह पार्टी ठीक से प्रचार-प्रसार नहीं कर पाई है। इधर आम आदमी पार्टी में चर्चा है कि कोटा में पैराशूट नेता को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है, लिहाजा वे भी यहां तैयारी में जोरों से जुटे हुए हैं। लोगों का मानना है कि अभी उन्हें काफी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि कई गांवों तक पहुंचकर अपनी पकड़ बनानी होगी। वर्तमान स्थिति में बिलासपुर जिले से कोटा काफी हॉट सीट है, यहां से टिकट के लिए दावेदारों की लंबी फौज भी है। हलंाकि भाजपा ने प्रबल प्रताप को चुनावी मैदान में उतार दिया है, नजर अब कांग्रेस पर बनी हुई है।