22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, शुरू हो गया आवेदन प्रक्रिया, यह है लास्ट डेट

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, शुरू हो गया आवेदन प्रक्रिया, यह है लास्ट डेट

Naunihal Scholarship Scheme: मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए आज ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिला प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 2 Jun 2025, 3:25 PM IST

CM Naunihal Scholarship Scheme

CM Naunihal Scholarship Scheme

CM Naunihal Scholarship Scheme: छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को प्रत्येक कक्षा व पाठ्यक्रम हेतु मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना संचालित है। इसमें अध्ययनरत छात्र/छात्रा हेतु कक्षा 1 से पी.एच.डी. स्तर तक अध्ययन करने हेतु प्रत्येक वर्ष राशि 1,000 रुपए से 10,000 रुपए तक प्रदान की जाएगी।

CM Naunihal Scholarship Scheme: यहां करें आवेदन

इस हेतु श्रमिक 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन श्रमेव-जयते ऐप विभागीय वेबसाईट shramevjayate.cg.gov.in विकासखंड स्तर में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र एवं चॉईस सेंटर/लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 10 हजार से लेकर 1 लाख रुपए की छात्रवृत्ति.. इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, यह है लास्ट डेट

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि वर्तमान में 14 अक्टूबर 2055 को मंडल द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से ऐसे छात्र/छात्रा जो किसी अन्य संस्था या विभाग से छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हो उनको भी मंडल अंतर्गत छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। पूर्व में ऐसे बच्चों को मंडल अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान नहीं किया जाता था।

2010 में शुरू की गई यह योजना

मिली जानकारी के अनुसार श्रम विभाग में भवन एवं सन्निर्माण के तहत मुख्यमंत्री नौनिहाल योजना वर्ष-2010 में यह योजना शुरू की गई है। अब तक 2 लाख 43 हजार 254 लोगों ने इस सेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 1 लाख 22 हजार 96 पंजीकृत श्रमिक है। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 21 दिसंबर 2019 से लेकर 21 दिसंबर 2024 तक कुल 74 हजार 442 आवेदन मिले हैं। 15230 प्रक्रियाधीन है। 48412 निराकृत और 8800 निरस्त हुए हैं।

यह मिलता है लाभ

CM Naunihal Scholarship Scheme: मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक छात्र को 1 हजार तथा छात्राआें को 1500 रूपए की राशि मिलती है। 6वीं से 8वीं तक छात्र को 1500 और छात्राओं को 2000, 9वीं से 12वीं तक के छात्र को 2000 और छात्राओं को 3000 प्रदान किया जाता है। इसी तरह बीए, बएससी, बीकॉम, आईटीआई और डिप्लोमा आदि व्यक्तियों को 3000 और छात्राओं को 4000 तथा पोस्ट ग्रजुएट एमए, एमकॉम में छात्रों को 5000 और छात्राओं को 6000 रूपए सीधे खाते में ट्रांसफर किया जाता है।