10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में लिफ्ट नहीं,गर्भवती को ऊपर चढऩे उतरने में हो रही दिक्कतें

तेरह करोड़ रुपए की लागत से बने मदर एण्ड चिल्ड्रन अस्पताल का आनन फानन में उद्घाटन कर दिया है, जबकि यहां पर बहुत से निर्माण कार्य अधूरे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 8 Aug 2018, 5:23 PM IST

hospital

अस्पताल में लिफ्ट नहीं,गर्भवती को ऊपर चढऩे उतरने में हो रही दिक्कतें

बिलासपुर. तेरह करोड़ रुपए की लागत से बने मदर एण्ड चिल्ड्रन अस्पताल का आनन फानन में उद्घाटन कर दिया है, जबकि यहां पर बहुत से निर्माण कार्य अधूरे हैं। इस बिल्डिंग में गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए प्रथम तल तक जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को रैम्प से इलाज व जांच के लिए जाना पड़ रहा है। वहीं डिलवरी के लिए भर्ती महिलाओं को भर्ती के लिए स्ट्रेचर से धकेल कर ले जाना पड़ता है। मदर एण्ड चिल्ड्रन अस्पताल का काम पूरा नहीं हो पाया था। इसे आनन फानन में चालू कर दिया गया। अस्पताल में कई जगहों पर अभी भी काम चल रहा है। पूरी बिल्डिंग तोडफ़ोड़ और ड्रील मशीन की तेज आवाज से गूंजती है। डिलवरी के लिए भर्ती मरीजों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के प्रथम तल में महिलाओं की डिलवरी के लिए वार्ड बनाए गए हैं। दोनों वार्ड में लगभग 15 महिलाएं भर्ती हैं। सोनोग्राफी जांच को भी ऊपर किया रखा गया है। इसके अलावा लैब को भी ऊपर रखा गया है। गर्भवती महिलाओं को रैम्प से होकर प्रथम तल तक जाना पड़ता है। महिलाओं को चढऩे में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सिविल सर्जन एस एस भाटिया ने बताया बिल्डिंग में लिफ्ट नहीं लग पाई है। लिफ्ट लगाने में कम से कम डेढ़ महीने का समय लगेगा। अभी रैम्प से आना जाना करना पड़ रहा है। ऊपर चढऩे और उतरने में दिक्कत तो रही हैं।

बाथरूम में सफाई नही, अव्यवस्था : नए अस्पताल में सात दिन के अंदर ही अव्यवस्था फैल गई है। जगह जगह पान गुटखा की पीक, बाथरूम में सफाई नहीं होने के कारण गंदगी फैल गई है। जिस वार्ड में महिलाएं भर्ती हैं, वहां पोछा नहीं लग रहा है। वाटर कूलर में पानी डाला गया है, जिसका पानी बह रहा था।
अस्पताल की सफाई में लोगों भी करना होगा सहयोग : लिफ्ट नहीं लग पाई है, एक से डेढ़ महीने तक समय लगेगा। गंदगी की शिकायत मिली है। लोग गुटका खाकर थूक दे रहे हैं। इससे समस्या पैदा हो रही है। अस्पताल की सफाई में लोगों को भी सहयोग करना पड़ेगा।
डॉक्टर एस एस भाटिया ,सिविल सर्जन जिला अस्पताल