4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

930 व्याख्याता व पंचायत शिक्षकों को दिया गया बर्खास्तगी का नोटिस, देखें वीडियो

काम पर लौटने के लिए व्याख्याता पंचायत व शिक्षक पंचायतों को तीन दिन का समय निर्धारित किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 30 Nov 2017, 11:24 AM IST

dharan

बिलासपुर . शिक्षक पंचायत संवर्ग के अनिश्चितकालीन हड़ताल के दसवें दिन जिला पंचायत प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिले के 620 व्याख्याता पंचायत एवं 310 शिक्षक पंचायत को तीन दिन के भीतर काम पर नहीं लौटने पर बर्खास्त करने के लिए बुधवार को नोटिस जारी किया गया है। दूसरी तरफ जिले में शिक्षा कर्मियों का क्रमिक भूख हड़ताल शुरू हो गया। पहले दिन 10 शिक्षाकर्मी नेहरू चौक पर भूख हड़ताल पर बैठे रहे। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी फरिहा आलम सिद्दीकी ने 930 हड़ताली व्याख्याता पंचायत व शिक्षक पंचायत को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम, 1998 की कंडिका - 5 के भाग-1 एवं 2 के तहत सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। काम पर लौटने के लिए व्याख्याता पंचायत व शिक्षक पंचायतों को तीन दिन का समय निर्धारित किया है।
READ MORE : सोशल मीडिया के जरिए 6 साल बाद परिवार से मिला बेटा

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 6 को : व्याख्याता पंचायत के 620 और शिक्षक पंचायत के 310 लोग तीन दिन के भीतर कार्य पर उपस्थित नहीं हुए तो उनकी सेवा समाप्ति की पुष्टि के लिए 6 दिसंबर को जिपं. सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई है।
काम पर लौटे 34 शिक्षाकर्मी : जिले के विभिन्न विकासखंडों में कार्यरत 34 शिक्षा कर्मी बुधवार को हड़ताल से वापस लौट गए। अब तक लगभग हजार शिक्षा कर्मी हड़ताल में शामिल होने के बाद वापस स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।
ब्लॉक में भूख हड़ताल शूरू : शिक्षक पंचायत ,नगरीय निकाय मोर्चा के आव्हान पर जिले में दसवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा। वहीं जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में तीन दिवसीय भूख हड़ताल बुधवार से प्रारंभ किया गया है। जिला मुख्यालय में नेहरू चौक पर दस शिक्षा कर्मी पहले दिन भूख हड़ताल पर बैठे रहे। भूख हड़ताल के दौरान अनेक शिक्षा कर्मी धरने में शामिल हुए।
READ MORE : नाली निर्माण में स्तरहीन मटेरियल ठेकेदार व इंजीनियर पर भड़के मेयर

2 दिसंबर से राजधानी में धरना : शिक्षक मोर्चा के आव्हान पर रायपुर में दो दिसंबर से धरना देंगे। इस धरना आंदोलन में हर शिक्षा कर्मी के परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे।
3 दिन में लौटें शिक्षाकर्मी : जिले के 930 शिक्षा कर्मियों को हड़ताल में रहने पर बर्खास्त करने के लिए बुधवार को नोटिस जारी किया गया है। इनको कार्य पर लौटने तीन दिन का समय दिया है। तय समय पर वापस नहीं आने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।
फरिहा आलम सिद्दीकी , सीईओ, जिपं.बिलासपुर।

READ MORE : जंग लगी कील धंसने से रहमान का सडऩे लगा पैर, मदद की दरकार