
बिलासपुर. 13 मई को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची पहली यात्री स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहा एक युवक वीवीपीई (रैपिड कीट) की रिपोर्ट रायपुर एम्स में जांच के बाद पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव यात्री कोरबा निवासी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोरबा जिला प्रशासन से लेकर रेल प्रबंधन तक सकते में है। यात्री को आनन-फानन में बिलासपुर के संभागिय कोविड हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
13 को दोपहर 12 बजे दिल्ली से चली पहली राजधानी यात्री स्पेशल ट्रेन पहुंची थी। ट्रेन के एच-1 कम्पाटेमेंट में सवार कोरबा निवासी दिल्ली से बिलासपुर तक पहुंचा। युवक के कम्पाटमेंट में दो अन्य व्यक्ति व पूरे कोच में लगभग 20 यात्री सफर कर रहे थे। ट्रेन स्टेशन में पहुंचने के बाद यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग व रैपिड कीट से जांच की गई। रैपिड कीट को जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। रायपुर से मंगलवार को राजधानी के यात्रियों की रैपिड कीट की जांच रिपोर्ट आई। जांच रिपोर्ट में कोरबा निवासी युवक पाजेटिव पाया गया। यात्री के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद रायपुर से लेकर कोरबा व रेलवे प्रबंधन में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में यात्री की खोज गई और उससे कोरबा के अधिकारियों न अपनी अभिरक्षा में ले लिया व कडी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बिलासपुर कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा गया, रात में युवक जिला हॉस्पिटल स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल दाखिल कराया गया है।
एच-1 कोच में बैठे 20 यात्री कहा के जानकारी एकत्र करने में जुटा प्रशासन
राजधानी स्पेशल यात्री ट्रेन से बिलासपुर पहुंचा कोरोना पॉजिटिव यात्री के कम्पाटमेंट में बैठे 20 लोग कौन है और कहा के लिए सफर कर रहे थे। जिला प्रशासन रेलवे से कोच में बैठे सभी यात्रियों की सूची मंगाने की तैयारी कर रहा है।
दिल्ली से जब ट्रेन चली थी उस दौरान ट्रेन में 1177 यात्री उपस्थित थे।
प्रशासन द्वारा की गई स्पेशल बस से कोरबा जाने की संभावना
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है क्योकी पहली यात्री ट्रेन में कोरबा के 58 यात्री और थे जिन्हें सुरक्षित कोरबा पहुंचाने के लिए प्रशासन ने बस की व्यवस्था की थी। प्रशासन उन 58 यात्रियों की सूची भी खंगालने में लगा हुआ है।
दिल्ली में यूपीएससी की तैयार कर रहा था युवक
राजधानी एक्सप्रेस से कोरबा गए कोरोना पॉजिटिव युवक दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। कोचिंग बंद होने के बाद युवक ट्रेन से बिलासपुर आया था।
Published on:
19 May 2020 10:29 pm

बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
