10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला आरक्षक के कबाड़ी बेटे के गोदाम में पुलिस ने मारा छापा, 1 टन कबाड़ जब्त

पुलिस ने गोदाम में दबिश दी, लेकिन इससे पहले छापे की भनक लगने पर आरोपी कबाड़ी छोटू फरार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 25 Aug 2018, 4:41 PM IST

raid

महिला आरक्षक के कबाड़ी बेटे के गोदाम में पुलिस ने मारा छापा, 1 टन कबाड़ जब्त

बिलासपुर. सिरगिट्टी थानांतर्गत यदुनंदन नगर में एक महिला आरक्षक के कबाड़ी बेटे के गोदाम में गुरुवार शाम पुलिस ने छापेमारी की। इसकी भनक लगते ही आरोपी कबाड़ी फरार हो गया। गोदाम से पुलिस ने 5 गैस सिलेंडर, लोहे का चैनल गेट समेत 1 टन कबाड़ जब्त किया है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय के अनुसार, गुरुवार को मुखबिर से थाने में सूचना मिली कि एक महिला आरक्षक का बेटा छोटू पिता अनिल पांडेय (निवासी कतियापारा) तिफरा यदुनदंन नगर स्थित कबाड़ गोदाम में चोरी के गैस सिलेंडर और लोहे के गेट की खरीदी-बिक्री कर रहा है। पुलिस ने गोदाम में दबिश दी, लेकिन इससे पहले छापे की भनक लगने पर आरोपी कबाड़ी छोटू फरार हो गया। गोदाम से पुलिस ने 5 गैस सिलेंडर, लोहे के 2 चैनल गेट व अन्य कबाड़ समेत 1 टन माल जब्त किया।
चोरी का माल पहले ही भेज चुका था रायपुर : कबाड़ गोदाम से चोरी का माल बरामद करते समय आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी छोटू पांडेय पिछले 4 दिनों में गोदाम से चोरी का माल 3 ट्रकों में भरकर रात में रायपुर भेज रहा थ। चोरी का माल उसके गोदाम में रात में डंप होता है। पुलिस के हाथ बचा हुआ थोड़ा माल ही हाथ लगा।

कार्टन के धंधे की आड़ में चोरी के माल की खरीदी बिक्री : पुलिस के अनुसार, आरोपी छोटू कबाड़ी ने इमलीपारा राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में बने कॉम्प्लेक्स में कार्टन (पु_ा) खरीदी-बिक्री की दुकान खोल रखी है। पुलिस और लोगों को दिखाने के लिए पु_े की खरीदी-बिक्री करता है। इस दुकान की आड़ में वह चोरी के गैस सिलेंडर व अन्य सामान खरीदकर तिफरा यदुनंदन नगर स्थित गोदाम में छिपाकर रखता है। पुलिस को जानकारी होने पर छापामार कार्रवाई की गई।
कई बार माल हुआ जब्त, पर कार्रवाई नहीं : छोटू कबाड़ी अपने पिता अनिल पांडेय के साथ मिलकर कबाड़ का धंधा चलाता है। कुछ साल पहले तक पुराना बस स्टैंड में कबाड़ दुकान व तलघर हुआ करता था। इसमें कोतवाली पुलिस और नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने कई बाद छापेमारी की, लेकिन वह हर बार अपनी पहुंच का इस्तेमाल करके कार्रवाई से बच जाता था। इसके बाद पांडेय ने इमलीपारा राजा रघुराजसिंह स्टेडियम के पीछे कॉम्प्लेक्स में दुकान खोली। पुलिस ने यहां भी लगभग 6 बार दबिश दी। लेकिन उसके खिलाफ कभी ठोस कार्रवाई नहीं हुई।