24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में आम बीनने गयी थी महिला, हुआ कुछ ऐसा की हो गयी गर्भवती की मौत !

आम बिनने गई एक गर्भवती महिला की...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 7 Jun 2018, 12:18 PM IST

death

संदिग्ध मौत

बिलासपुर पत्रिका. पेंड्रा थानांतर्गत ग्राम बम्हनी में मंगलवार शाम आए आंधी के बीच खेत में आम बिनने गई एक गर्भवती महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। पेंड्रा पुलिस के अनुसार, ग्राम बम्हनी निवासी रामकुंवर पति शिवमान सिंह (33) का विवाह कुछ वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश अंतर्गत सीधी में हुआ था। रामकुंवर बाई 8 महीने की गर्भवती थी। वह डिलवरी के सिलसिले में गांव आई थी। मंगलवार शाम वह खेत में आम बिनने गई थीं। शाम 4 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बिलासपुर ञ्च पत्रिका. तोरवा थानांतर्गत ग्राम ढेका में मंगलवार रात भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। तोरवा पुलिस के अनुसार, मस्तूरी थानांतर्गत ग्राम किरारी निवासी प्रकाश उर्फ पिंटू शर्मा (28) बिलासपुर डीडी मार्केट स्थित कपड़ा दुकान में काम करता था। मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे वह काम पर गया था। रात में वह बाइक सीजी 10 एस5762 पर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में ग्राम ढेका मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को संजीवनी 108 से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं एक व्यक्ति ने प्रकाश के मोबाइल से ग्राम किरानी निवासी हरीश शर्मा पिता वेदराम शर्मा को घटना की सूचना दी। हरीश जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक प्रकाश की मौत हो चुकी थी। हरीश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

गुमटी से जूता चप्पल पार
बिलासपुर ञ्च पत्रिका. तिफरा मुख्य मार्ग स्थित एक गुमटी का ताला तोडकऱ चोरों ने 15 जोड़ी चप्पल व 10 जोड़ी जूते पार कर दिए। सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, बजरंग नगर सिरगिट्टी निवासी मिलन राम बांधकर पिता मयाराम तिफरा मुख्य मार्ग पर गुमटी में जूता चप्पल दुकान चलाते हैं। 3 जूल को रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोडकऱ अंदर रखे 15 जोड़ी चप्पल, 10 जोड़ी जूता और आयरन लॉक पार कर दिया। 4 जून को सुबह मिलनराम दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।