17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर में बोले राहुल, हिंदू धर्म का मैं हूं असली रक्षक, संघ की तरह इसे इस्तेमाल नहीं करता

बिलासपुर दौरे में समाचार पत्रों के संपादकों के साथ विशेष बातचीत में बोले राहुल, विभन्न मुद्दों पर हुई बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Barun Shrivastava

•

Updated: 18 May 2018, 1:12 PM IST

Rahul In Bilaspur

बिलासपुर में बोले राहुल, हिंदू धर्म का मैं हूं असली रक्षक, संघ की तरह इसे इस्तेमाल नहीं करता

बिलासपुर .

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिलासपुर प्रवास के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संघ को हिंदुओं का इस्तेमाल करने वाली विचारधारा बताया। उन्होंने कहा वास्तव में तो मैं हिंदू धर्म की रक्षा कर रहा हूं। इन ताकतों से लड़ रहा हूं। ये भारत है, हम सब भारतीय हैं। भारत के लोग सहनशील होते हैं। हमने दुनियाभर की हर विचारधारा को स्थान दिया है। हम भारत के लोग सीखते हैं। बाहर से कितने ही आक्रमण हुए, पर हमने किसी पर आक्रमण नहीं किया। आक्रमण हिंदुओं अथवा भारतीयों की संस्कृति नहीं है।

वे पीछे देखते हैं, हम फ्यूचरिस्टिक हैं

राहुल ने कहा, संघ और भाजपा की विचारधाराएं पीछे ज्यादा सोचती हैं। वे इसमें यकीन करते हैं कि हम ये थे वो थे। हम कहते हैं हम आज क्या हैं और आज ऐसा क्या करें कि कल हम ऊंचाइयों पर पहुंचे। बैकवर्ड नहीं फ्यूचरिस्टिक होना चाहिए।

वे बांटते हैं हम अहमति का हक देते हैं

राहुल बोले हम लोगों को असहमति का हक देते हैं। भले ही कितना ही फर्क क्यों न हो। कांग्रेस एक समग्रता का विचार है। किसी संकीर्णता में नहीं फंसते। संपादकों से बात करते हुए उन्होंने कहा भारत में आक्रोष पल रहा है। आज से 10 साल पहले भी मैं यह कहा रहा था कि कुछ ताकतें अलग किस्म की बढ़ रही हैं, लेकिन कोई सुन नहीं रहा था। अब सुनना शुरू किया है। सीटों में कन्वर्जन अलग विषय है, वास्तव में आपकी बात कौन कितनी सुनता है यह जरूरी है।

दुनिया में भारत बहुत महत्वपूर्ण है

दुनिया में जब भारत की ताकत बढ़ रही है, तब यहां एक मजबूत नेता होना जरूरी है। मोदीजी सिर्फ लोगों के बीच के मतभेदों को और बढ़ाते हैं। वे एक ही विचार को थोपना चाहते हैं। ऐसा भारत का स्वभाव नहीं है।

राहुल गांधी 2 दिन के प्रवास पर बिलासपुर में रात रुके। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार सुबह पत्रिका समेत अन्य समाचार पत्रों के संपादकों से सौजन्य भेंट की।