17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर से दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर हावी हुआ मानसून, इन इलाकों में बारिश की चेतावनी

मानसून के करवट बदलने का दौर जारी है। पिछले 2 दिनों से उत्तर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सरगुजा संभाग में सक्रिय रहे मानसून ने अब दक्षिण छत्तीसगढ़ के रायपुर और बस्तर संभाग की ओर हावी होने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 26 Jun 2021, 10:32 AM IST

Rainfall

Rainfall

बिलासपुर. मानसून (Monsoon) के करवट बदलने का दौर जारी है। पिछले 2 दिनों से उत्तर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सरगुजा संभाग में सक्रिय रहे मानसून ने अब दक्षिण छत्तीसगढ़ के रायपुर और बस्तर संभाग की ओर हावी होने लगा है। मौसम विभाग ने दोनों संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें: मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ, जानें कैसे करें इस्तेमाल

मौसम विज्ञानी एके दास के अनुसार एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए माध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका झारखंड से दक्षिण उड़ीसा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

26 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा भी होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: रायपुर संभाग और बस्तर संभाग के जिले रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग और कमजोरी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, नहीं होगी आयरन की कमी

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं बिलासपुर के तापमान में पिछले 3 दिनों की अपेक्षा 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को शहर का तापमान अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते वर्ष की तुलना में अधिक बारिश
25 दिनों में बिलासपुर जिले में 217.5 मिमी वर्षा हुई है। 1-25 जून 2020 के दौरान बारिश का आंकड़ा 150 मिमी तक सीमित था। बीते वर्ष की तुलना में जून महीने में अधिक बारिश हुई है।