
बिलासपुर .
बीते दिनों एक कार्यक्रम के बाद प्रेस से बात करते हुए कोटा विधायक रेणु जोगी ने कांग्रेस छोडऩे के संदेश दिए। उन्होंने क्या कोटा विधानसभा सीट से वे अगली बार भी लड़ेंगी और जीतेंगी, सवाल पर कहा कि मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं। कोटा आजादी के बाद से लेकर अब तक कांग्रेस की सीट रही है। यहां से मात्र 3 ही विधायक रहे हैं। सबसे पहले मथुरा प्रसाद द्विवेदी, जिन्होंने क्षेत्र का 7 बार प्रतिनिधित्व किया। दूसरे राजेंद्र शुक्ल थे, जिन्होंने 5 बार कोटा से विधायकी की। और तीसरे क्रम में मैं हूं, जो साल 2006 के उपचुनाव के बाद से विधायक हूं। जब उनसे पूछा गया कि क्या कोटा कांग्रेस का गढ़ रहा है, आगे भी ऐसा होने वाला है। इसके जवाब में रेणु जोगी ने कहा मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं। कल क्या होगा कोई नहीं कह सकता। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि डॉ रेणु जोगी ४-६ महीना पहले यह बात बोली थी कि वे चुनाव तक कांग्रेस नहीं छोड़ेंगी। तो हम यह मानकर चल रहे हैं कि वे चुनाव तक कांग्रेस में रहेंगी। लेकिन उनका पूरा परिवार दूसरी पार्टी में है। तो स्वभाविक है उनको दिक्कत हो रही होगी। ऐसी स्थिति में वे कांग्रेस छोड़ सकती हैं। यह बात उप-नेताप्रतिपक्ष के पद से हटाने के बाद भी चली थी।
कांग्रेस ने अभी हटाया है उप नेताप्रतिपक्ष से
बिलासपुर जिले की कोटा विधानसभा सीट से रेणु जोगी विधायक हैं। वे कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बना चुके अजीत जोगी की पत्नी हैं। जोगी की नई पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की स्थापना के समय भी रेणु जोगी मंच पर थीं। इसके अलावा भी वे कई बार मंचों पर नजर आई हैं। कांग्रेस ने उनके विरुद्ध किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि हाल ही में उन्हें विधानसभा में उप नेताप्रतिपक्ष के पद से जरूर हटाया गया है।
इधर, शैलेष ठोक रहे ताल
जुलाई-2017 से कांग्रेस में आए निजी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शैलेष पांडे कोटा में जबरदस्त फील्ड वर्क कर रहे हैं। शैलेष कोटा के तीन प्रमुख क्षेत्र रतनपुर, कोटा और गोरेला में सक्रिय नजर आते हैं। शुरुआती दौर में बिलासपुर से अमर अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस की ओर से ताल ठोक रहे शैलेष बीते छ: महीने से कोटा में अपनी वर्किंग कर रहे हैं। लगातार लोगों की समस्याओं को उठा रहे हैं।
कोटा में भाजपा भी लगा रही जोर
आजाद भारत में पहली बार कोटा सीट को अपने खाते में डालने के लिए भाजपा भी जोर लगा रही है। यहां पर साहू वोटरों को ध्यान में रखते हुए सांसद लखनलान साहू पर दांव खेला जा सकता है।
वे छोड़ सकती हैं, इसमें कोई बड़ी बात नहीं...
रेणु जोगी कुछ महीने पहले ये बोली थी कि वे कांग्रेस चुनाव तक नहीं छोड़ेंगी। मुझे लगता है वे चुनाव तक कांग्रेस में रहेंगी। लेकिन उनका पूरा परिवार पति, बेटा और बहू दूसरी पार्टी से तैयारी कर रहे हैं। एेसे स्थिति में वे कांग्रेस छोड़ सकती हैं। पूरा परिवार दूसरी पार्टी में है, तो स्वभाविक है उनको दिक्कत हो रही होगी।
- टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़
नहीं बता सकती कल क्या होगा.....
कोटा आजादी से अब तक कांग्रेस के पास है। कल क्या होगा नहीं कह सकती, मगर यहां से भाजपा तो नहीं जीतेगी।
- रेणु जोगी, विधायक, कोटा
-----
क्या कहा रेणु जोगी ने, पूरा वीडियो देखें... Patrika.com/city/bilaspur
Published on:
19 Mar 2018 12:05 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
