बिलासपुर। सड़क हादसे में बिलासपुर में पदस्थ परिवार न्यायालय के एडीजे दिलेश्वर राठिया की मौत हो गई है वही उस कार में सवार दो और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन का इलाज रायगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी देर रात की है बताया जा रहा है कि एडीजे दिलेश्वर राठिया दो और लोगों के के यादव जो कि एसईसीएल में पदस्थ है व विजय श्रीवास्तव जो कि पटवारी है के साथ अपने गृह ग्राम छाल से मुनुंद स्थित अर्जुन ढाबा में खाना खाने गए थे वापस लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।