मालूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। स्कूल, कॉलेज, मॉल आदि को बंद करने को कहा गया है। बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्रों को 13 मार्च को छात्रावास खाली करने को कहा गया है। उक्त छात्रावास में 12 सौ से अधिक छात्र-छात्राएं रहती हैं। जिन्हें स्टेशन ले जाने के लिए छात्र परिषद द्वारा बस का भी इंतजाम किया गया है। वहीं शासकीय छात्रावास को खाली करने का आदेश अभी तक शासन द्वारा नहीं दिया गया हैं। पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित कन्या छात्रावास की अधीक्षका श्रद्धा भारद्वाज ने बताया कि उनके छात्रावास में कुल 98 छात्राएं रहतीं है। जिनमें 11 वीं, 12 वीं और कॉलेज में पढऩे वाली छात्राएं शामिल है। शासन से छात्रावास खाली करने का कोई आदेश अभी तक नहीं आया है। वहीं कुछ छात्राएं खुद से छात्रावास छोड़कर जा रही है। वहीं ब्रजेश स्कूल की अधीक्षका शैलेजा मसीह ने बताया कि उनके छात्रावास में 120 छात्राएं रहती हैं। इनमें से 90 छात्राएं अब तक अपने घर चली गई है। बाकि की छात्राएं अपने परिजनों के साथ घर जाने वाली है।