27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़ स्टेशन में मालगाडिय़ां आपस में टकराईं, 8 घंटे तक कई ट्रेनें रहीं प्रभावित

इसके चलते बिलासपुर-हावड़ा लाइन घंटों प्रभावित रही। कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 1 Jul 2018, 2:24 PM IST

railway station

रायगढ़ स्टेशन में मालगाडिय़ां आपस में टकराईं, 8 घंटे तक कई ट्रेनें रहीं प्रभावित

बिलासपुर. किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन और रायगढ़ यार्ड में लाइन दोहरी और तिहरीकरण शुरू होने के कारण लोडेड मालगाड़ी को सिग्नल मिला। वहीं, डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी को उसी लाइन में भेजा दिया गया। पाइंट में मालगाड़़ी खड़ी देख डाउन लाइन के चालक ने ब्रेक डाउन करने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी स्पीड में होने के कारण इंजन दूसरे इंजन से टकराते हुए आगे पटरी से उतर गई। घटना शुक्रवार की रात हुई। इसके चलते बिलासपुर-हावड़ा लाइन घंटों प्रभावित रही। कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ा।
कई ट्रेनें हुई लेट : इस रूट पर दर्जन भर ट्रेनें प्रभावित रहीं मालगाड़ी के आपस में ठकराने की वजह से उसके पीछे आ रही ट्रेनों को जहां- तहां रोकने की नौबत आन पड़ी। बिलासपुर- पटना, जनशताब्दी, शालीमार और हटिया पुणे के साथ ही अन्य ट्रेनों को नियंत्रित करना पड़ा। लाइन क्लीयर होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सका।
वेंडरों को पकड़ा : बिलासपुर पेंड्रा रोड पैसेंजर में बिना अनुमति खाद्य सामाग्री बेच रहे वेंडरों को आरपीएफ के जवानों ने हिरासत में लिया। पोस्ट में लाकर सभी पर चालानी कार्रवाई के बाद मुचलकेा पर रिहा किया गया है।

बाथरूम के पास रखा सामान : कलिंग एक्सप्रेस में सफर कर रहे एस 6 के यात्रियों को लिए गुरुवार का दिन काफी परेशानी भरा रहा दिल्ली से आगरा के बीच सफर कर रहे यात्रियों ने बाथरूम के दरवाजे को लगेज रूम बनाकर पूरा सामान रख दिया था। इसके चलते एस 6 में सफर कर रहे महिलाओं बच्चों के साथ ही बुजुगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हे बाथरूम के लिए एस 4 या फिर एस 3 की बोगी में जाना पड़ा। बिलासपुर तक सफर कर रहे डॉ धनंजय पाण्ेडय ने बताया कि आगरा में उन्होने टीटीई को बाथरूम के दरवाजों में रखे लगेज को हटावाने का निवेदन किया, लेकिन टीटीई ने ध्यान नहीं दिया।
मरम्मत के लिए किया गया है रवाना : रायगढ़ यार्ड के पास पाइंट में दुर्घटना हुई है। इंजन को शेड मरम्मत के लिए रवाना किया गया। बिलासपुर-हावड़ा रूट को क्लीयर कर लिया गया है।
प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, सीपीआरओ जोन