24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / Show Cause Notice: बिलासपुर के 3 नायब तहसीलदारों को नोटिस, कलेक्टर ने इस लारवाही पर लिया एक्शन…देखिए

Show Cause Notice: बिलासपुर के 3 नायब तहसीलदारों को नोटिस, कलेक्टर ने इस लारवाही पर लिया एक्शन…देखिए

Show Cause Notice: कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के तीन नायब तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी किया हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 May 2024, 7:39 AM IST

Show Cause Notice

Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ की न्यायधीन से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। कामकाज में लापरवाही पर कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के तीन नायब तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी किया हैं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों की बैठक 15 जून तक सीमांकन के मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए। सड़क का धीमे कार्य पर ठेकेदार को फटकार लगाई।

इनमें सकरी तहसील के नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर, लीलाधर चंद्रा और बिल्हा की नायब तहसीलदार विनीता शर्मा को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने मंगलवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर निराकरण की प्रगति कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एक एक नायब तहसीलदार के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने के पहले 15 जून तक सीमांकन के तमाम दर्ज मामले निराकृत कर लिए जाएं। फिलहाल लगभग 700 मामले विभिन्न तहसीलों में लंबित हैं।

Show Cause Notice: चुनाव मोड से बाहर आएं

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि राजस्व अधिकारी अब इलेक्शन मोड से बाहर आ जाएं। अगले 10 दिनों में कार्य में प्रगति दिखनी चाहिए। प्रकरणों में केवल आदेश जारी करना पर्याप्त नहीं है। पक्षकारों को तत्काल इसके आदेश की प्रति दिलाने के साथ ही मौके पर कंप्लायंस भी दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि निराकरण की प्रगति की वे साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। बैठक में अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी और शिव कुमार बनर्जी सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी उपस्थित थे।

Show Cause Notice In Bilaspur Case: सभी एसडीएम को भी समीक्षा के निर्देश

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, डायवर्सन की गहराई में जाकर समीक्षा की। ज्यादा से ज्यादा डायवर्सन के मामले दर्ज कर राजस्व वसूली के निर्देश दिए। आबादी भूमि के ड्रोन सर्वे की भी जानकारी बैठक में ली गई।

Show Cause Notice Case: स्मार्ट सिटी के एक दर्जन से ज्यादा निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर अवनीश शरण और निगम आयुक्त अमित कुमार मंगलवार सुबह शहर में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लगभग 3 घंटे तक स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे एक दर्जन से ज्यादा जनसुविधाओं के कार्यों का अवलोकन किया। अरपा तट संवर्धन कार्य में देरी पर ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बीटी का काम इस माह के अंत तक अनिवार्य रूप से करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने दौरे की शुरुआत इमलीपारा में बनाए जा रहे शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निरीक्षण से की। कलेक्टर ने इसका निर्माण दिसम्बर माह के पहले हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

Bilaspur News: ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का जायजा

कलेक्टर ने ऑटोमेटेड मल्टीलेवल शटल टाइप कार पार्किंग, कोतवाली थाना परिसर के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक अरपा नदी के दोनों किनारों पर पक्की सड़क एवं नाली निर्माण का भी अवलोकन किया। उन्होंने हाईटेक बस स्टैंड में सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। 2 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पंखे चालू स्थिति में हो और पीने की पानी सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध हो। संजय तरण पुष्कर में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को एक माह के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े: