6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG ELECTION 2018 : आखिरकार सियाराम को मिली जकांछ की सदस्यता, 1 रुपए की रसीद कटवाई

जकांछ के तीन कार्यकर्ताओं ने उनको शपथ दिलाई। ज्वाला प्रसाद , संतोष दुबे, लक्ष्मी भार्गव सियाराम के घर परसदा पहुंचे।
less than 1 minute read
Google source verification
cg election 2018

CG ELECTION 2018 : आखिरकार सियाराम को मिली जकांछ की सदस्यता, 1 रुपए की रसीद कटवाई

बिलासपुर. लंबे इंतजार के बाद जकांछ ने बिल्हा से प्रत्याशी घोषित करने के बाद आखिरकार सियाराम को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई। ने सियाराम एक रुपए की रसीद कटवाकर सदस्यता हासिल की है। वे एक या दो नवम्बर को नामांकन खरीदेगें। जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी का शुरू दिन से साथ देने वाले बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक को जकांछ में ढ़ाई साल बाद सदस्यता दी गई है। जकांछ के तीन कार्यकर्ताओं ने उनको शपथ दिलाई। ज्वाला प्रसाद , संतोष दुबे, लक्ष्मी भार्गव सियाराम के घर परसदा पहुंचे।

तीनों ने एक रुपए की रसीद काटकर सियाराम को जकांछ की सदस्यता दिलाई है। जकांछ से सदस्यता लेने की पुष्टि स्वयं सियाराम ने की है। उन्होंने कहा कि पहले भी जोगी के साथ मिलकर काम कर रहा था अब जकांछ से बिल्हा सीट से चुनाव लडूंगा। नामांकन एक या दो तारीख को भरूंगा। नामांकन खरीदने के लिए अपने बेटे को कह दिया है। जानकारी के अनुसार अजीत जोगी ढ़ाई साल पहले कांग्रेस से अलग हो गए हैं। उसी दिन से बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक उनके साथ है। लेकिन जोगी की पार्टी ने सियाराम को प्रत्याशी नहीं बनाया था। पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद सियाराम को बिल्हा विधान सभा से प्रत्याशी बनाया गया और अब उनको सदस्यता भी दे दी गई। इस बार बिल्हा में प्रत्याशियों के बीच जोरदार मुकाबला रहेगा। भाजपा कांग्रेस जकांछ और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं।