10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्ट्रीट फूड जांचने उतरी टीम, सफाई पर जोर, ग्लब्स पहनकर परोसने की सलाह

हेड कव्हर लगाने व हैंड ग्लब्स पहनने के लिए रविवार तक की मोहलत दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 15 May 2018, 1:02 PM IST

street food vendar

बिलासपुर . पीलिया व अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए अब जाकर स्वास्थ्य महकमे की नींद खुली। खाद्य एवं औषधि प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त टीम ने सोमवार को शहर के तीन स्थानों पर खोमचे-ठेले लगाने वालों को साफ-सफाई रखने के लिए चेतावनी दी। उन्हें एप्रॉन पहनकर सामग्री बेचने, हेड कव्हर लगाने व हैंड ग्लब्स पहनने के लिए रविवार तक की मोहलत दी गई है। दुकानदारों से कहा गया है, कि ऐसा नहीं करने पर अगले सोमवार से दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी। इसके साथ ग्राहकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं कराने पर एक दर्जन ठेला संचालकों पर ढ़ाई-ढाई सौ रुपए का जुर्माना किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीबी बोर्डे ने सोमवार को शहर के प्रमुख स्थानों पर खोमचे, ठेले पर खाद्य सामग्रियां बचने वालों के यहां सुरक्षा उपाय के जांच करने के निर्देश दिए। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित बेहरा, देवेंद्र विंध्यराज, अविषा मरावी, नमूना सहायक अर्चना तिवारी एवं नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक तरुण यादव की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।
22 दुकानदारों को रविवार तक मोहलत : जांच टीम ने रिवर व्यू, देवकीनंदन चौक, सत्यम चौक पर दुकान लगाने वाले 22 लोगों को चेतावनी दी है। उन्हें एप्रॉन पहनने, हेड कवर लगाने एवं हैंड ग्लब्स पहनकर सामग्रियां बेचने के लिए कहा गया है। इसका पालन करने के लिए उन्हें रविवार तक का समय दिया गया है। अगले सोमवार को पुन: जांच की जाएगी। सुरक्षा मानक का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के दुकान बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनको अर्थदंड से दंडित किया जाएगा।

पीलिया-डायरिया नियंत्रण के उपाय : शहर में पीलिया की बीमारी फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है। इसी सप्ताह खाद्य सुरक्षा अधिकारीं, नगर निगम, पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की जाएगी। यह टीम शहर में दूषित सामग्रियां बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी।
इन स्थानों पर दी चेतावनी : संयुक्त जांच टीम ने रिवर व्यू पर गुमटी-ठेले लगाकर खाद्य सामाग्रियां बेचने वालों की जांच की। कहीं भी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नहीं पाया गया। इसी प्रकार देवकीनंदन चौक के पास जांच की गई। सत्यम चौक के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे में भी खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर लापरवाही मिली।
12 दुकानदारों पर ढाई-ढाई सौ रुपए जुर्माना किया : शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर खाद्य सामाग्रियांं बेचने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर 22 दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। उन्हें नियमों का पालन करने रविवार तक समय दिया गया है। वहीं 12 दुकानदारों पर ढाई-ढाई सौ रुपए जुर्माना किया गया है।
मोहित बेहरा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिलासपुर