2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, दिखेगा प्री-मानसून बारिश का असर

CG Weather Update: प्रदेश में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी हैं। भीषण गर्मी के बाद इन जिलों में अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। इस प्री-मानसून का असर जिले के इलाकों में देखने को मिलेगा।

3 min read
Google source verification
CG Weather Update

Weather Update : अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश

cg weather update बिलासपुर। प्रदेश में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी हैं। भीषण गर्मी के बाद इन जिलों में अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। इस प्री-मानसून का असर जिले के इलाकों में देखने को मिलेगा। इसी बीच बुधवार को बिलासपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में शाम को हुई झमाझम बारिश के रूप में देखने को मिला। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से गर्मी से हलाकान लोगों को भारी राहत मिली। इधर कुछ देर की ही बारिश से शहर में जगह-जगह जाम नालियों के उफान मारने से गंदा पानी भर गया, वहीं तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने से घंटों बिजली गुल रही, जिससे लोग परेशान होते रहे।

उत्तर-पश्चिम से प्रदेश पहुुंच रही गर्म हवाओं के कारण पिछले 15 दिन से लगातार कड़ी धूप के साथ लू चल रही थी। बुधवार को सुबह की शरुआत भी धूप खिलने के साथ हुई। दोपहर 3 बजे तक ऐसी धूप रही कि लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद आसमान में बादल छाने लगे और करीब साढ़े 4 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझक बारिश शुरू हो गई। हालांकि यह खंड वर्षा थी, कुछ जगह तो हल्की बूंदाबांदी ही हुई, लेकिन जहां बारिश हुई वहां नालियां उफान मारने लगीं और रोड में घुटने-घुटने भर पानी भर गया।

यह भी पढ़े: नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, शव पर छोड़ा धमकी भरा पत्र

मानसून प्रवेश की जल्द संभावना

मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार बुधवार को प्री-मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। दक्षिण- पश्चिम मानसून कर्नाटक, आंध्रप्रदेश,उत्तरपूर्वी पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहारी के कुछ हिस्से तक पहुंचने के बाद प्रदेश में प्रवेश होगा। अत: 24-45 जून तक राज्य में पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में ग्रीष्म लहर चलने की आशंका खत्म हो गई है। बारिश का दौर शुरू हो गया है।

ये इलाके रहे प्रभावित

नेहरू नगर इलाके के सुभम विहार में जेपी हाइड्स के पास पेड़ गिर गया, जिससे घंटों बिजली बाधित रही। इसी तरह महामाया विहार में भी पेड़ गिरा, इस कारण यहां भी कई घंटे बिजली बंद रही है। महाराणा चौक के पास क्लैक्स फटकर बिजली के तार के ऊपर ही गिर गया, जिससे बिजली बंद हो गई थी, जिसे ठीक कर लिया गया। उसलापुर क्षेत्र में बिजगी गुल होने पर कर्मचारी घंटों फाल्ट ही खोजते रहे, कई घंटे बाद फाल्ट मिला, तब कहीं जाकर बिजली आई। राजेंद्र नगर ट्रांसफॉर्मर ही खराब हो गया। जिससे इससे जुड़े सेक्शन में रात भर बिजली गुल रही। इधी तरह व्यापार विहार में अधिक लोड बढ़ने से ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई । रात भर इससे जुड़े सेक्शन में बिजली गुल रही।

यह भी पढ़े: हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवकों की हुई मौत, चक्काजाम कर लोगों ने जताया आक्रोश

निगम की फिर खुली पोल

प्री-मानसून की पहली फुहार ने ही एक बार फिर नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के कारण नालियों से निकासी नहीं होने से गंदा पानी नालियों के स्लैब से ओवर फ्लो होकर सड़क पर जमा हो गया। कुदुदंड स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी के पास बारिश के बाद नाली से निकासी बंद हो गई।

सड़क पर नाली के उपर ढंके स्लैब से पानी ऊपर आने लगा और सड़क पर भर गया। मजबूरी में लागों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इसी तरह विद्या और विनोबा नगर में भी नालियों की सफाई नहीं होने के कारण नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। इसी तरह पत्रकार कॉलोनी, कपिल नगर, बंधवापारा, लोधीपारा, जबड़ापारा, विकास नगर, घुरू-अमेरी, तालापरा, जरहाभाठा, मंझवापारा, तिफरा, सिरगिट्टी समेत कई क्षेत्रों में बारिश का पानी सड़क पर भरा रहा। जिससे लोगों को आनेजाने में परेशानी हुई।

यह भी पढ़े: गृहमंत्री अमित शाह का आज छत्तीसगढ़ दौरा, दुर्ग में जनसभा को करेंगे संबोधित, पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग