2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवकों की हुई मौत, चक्काजाम कर लोगों ने जताया आक्रोश

Raigarh Road Accident: मंगलवार की देर रात तीन युवक एक ही बाइक में रथ मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान मुनुंद के पास खड़ी ट्रेलर में पीछे से टकरा गए। इस हादसे में दो युवकों को गंभीर चोट लगी जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
bike.jpg

Cg Road Accident: रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे ही एक और मामला सामने आया हैं। जिसमें मंगलवार की देर रात तीन युवक एक ही बाइक में रथ मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान मुनुंद के पास खड़ी ट्रेलर में पीछे से टकरा गए। इस हादसे में दो युवकों को गंभीर चोट लगी जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अभी जारी हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया था, जिसे पुलिस की समझाईश के बाद मामला शांत हो सका।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों जिले में रथोत्सव का माहौल चल रहा है। ऐसे में मंगलवार रात में मुनुंद गांव में रथ मेला का आयोजन था, ऐसे में छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बेहरामार निवासी हेमंत लाल राठिया पिता बरुण राठिया (18 वर्ष), अंगद राठिया पिता रामसिंह राठिया (19 वर्ष) तथा ग्राम पोकदार निवासी सोमेश राठिया पिता सुरेश राठिया (18) बाइक में सवार होकर मुनुन्द मेला देखने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 9 बजे के आसपास (cg road accident) मुनुुंद मेन रोड के पास स्थित अर्जून ढाबा के पास पहुंचे थे, जहां ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन को बगैर लाईट जलाए ही खड़ा कर ढाबा में बैठ गया था।

यह भी पढ़े: गृहमंत्री अमित शाह का आज छत्तीसगढ़ दौरा, दुर्ग में जनसभा को करेंगे संबोधित, पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे

उसी दौरान युवकों की बाइक की गति अधिक तेज होने के कारण ट्रेलर में पिछे से जाकर टकरा गए। जिससे तीनों युवकों को गंभीर चोट लगने के कारण घायल हो गए। इस दौरान हादसा को देखते हुए आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो गंभीर चोट लगने के कारण हेमंतलाल और अंगद राठिया की मौत हो गई थी, वहीं सोमेश राठिया भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना छाल पुलिस को देते हुए घायल सोमेश को अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है।

किया चक्काजाम

जैसे ही स्थानीय लोगों को जानकारी मिली कि रात के अंधेरे में ढाबा के पास ट्रेलर बगैर सांकित लाइट जलाए ही खड़ा किया था, जिसके चलते यह हादस हुआ। जिससे नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, इस दौरान ग्रामीणों की मांग थी कि ऐसे चालकों (Raigarh Road Accident) पर कठोर कार्रवाई हो और मृतक के परिवार को तत्कालिक सहायता राशि दी जाए। ऐसे में छाल थाना प्रभारी की समझाई के बाद मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़े: International Yoga day 2023: सुखी जीवन का आधार है योग, जगह-जगह हुए आयोजन