2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गृहमंत्री अमित शाह का आज छत्तीसगढ़ दौरा, दुर्ग में जनसभा को करेंगे संबोधित, पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे

Home Minister Amit Shah in Bhilai : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दुर्ग में आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर दुर्ग में शाह की आमसभा को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Home Minister Amit Shah to visit Chhattisgarh today, will hold public meeting in Durg

गृहमंत्री अमित शाह का आज छत्तीसगढ़ दौरा

home minister amit shah in Bhilai : दुर्ग। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दुर्ग में आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर दुर्ग में शाह की आमसभा को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल यह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का गृह जिला है। शाह की सभा के लिए रविशंकर स्टेडियम में तैयारी पूरी हो गई है। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। करीब 650 जवानों की तैनाती की गई है।

आज इस तरह रहेगा शाह का कार्यक्रम

- केंद्रीय गृहमंत्री दोपहर 12.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर में ही भोजन करने के बाद 1.35 बजे हेलीकॉप्टर से भिलाई के जयंती स्टेडियम आएंगे।

- वहां से वे सेक्टर-1 स्थित पद्मश्री उषा बारले के निवास जाएंगे। यहां 20 मिनट रुकेंगे। यहां से वे सभा स्थल दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम सड़क मार्ग से जाएंगे।

- दोपहर 2.10 से 3 बजे तक सभा में रहेंगे।

- जनसभा को संबोधित करने के बाद फिर जयंती स्टेडियम से हेलीकॉप्टर से बालाघाट के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़े: International Yoga day 2023: सुखी जीवन का आधार है योग, जगह-जगह हुए आयोजन

सरोज दीदी का जन्म दिन मनाने आ रहे: सीएम

अमित शाह के दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा, कल हमारी सरोज दीदी का जन्म दिन है, हो सकता है उनका जन्मदिन मनाने आ रहे हो। साथ ही यह भी कहा, दुर्ग हमारा गढ़ है। दुर्ग कांग्रेस का गढ़ है इसे भाजपा नहीं साध सकती। उन्होंने धर्मांतरण मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। सीएम ने कहा, मैं तो कहता हूं भाजपा के समय सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुए।

यह भी पढ़े: गुंडिचा मंदिर में भगवान के शाही ठाठ, मौसी घर जगन्नाथ भेष बदल बदलकर दे रहे दर्शन