2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

International Yoga day 2023: सुखी जीवन का आधार है योग, जगह-जगह हुए आयोजन

International Yoga day in Raipur: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में सुबह से कई कार्यक्रम हुए। इस पर धर्म और विज्ञान भी एकसाथ नजर आया। एक ओर जहां शहर के बडे हॉस्पिटलों में योग क्रियाएं करवाई गईं।

2 min read
Google source verification
International Yoga day 2023: सुखी जीवन का आधार है योग, जगह-जगह हुए आयोजन

International Yoga day 2023: सुखी जीवन का आधार है योग, जगह-जगह हुए आयोजन

Chhattisgarh International Yoga day 2023: रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में सुबह से कई कार्यक्रम हुए। इस पर धर्म और विज्ञान भी एकसाथ नजर आया। एक ओर जहां शहर के बडे हॉस्पिटलों में योग क्रियाएं करवाई गईं। दूसरी ओर मठ-मंदिरों में भी इस पर आधारित कई कार्यक्रम हुए। इस पहल के पीछे सभी का एकमात्र उद्देश्य यही संदेश देना था कि योग ही सुखी जीवन का आधार है। शहर में कहां-क्या रहा खास, पढ़िए...

एम्स

Chhattisgarh International Yoga day 2023: एम्स में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं और दैनिक जीवन में उनके लाभ के विषय में जानकारी प्राप्त की। शिविर का उद्घाटन निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने किया।

गायत्री शक्तिपीठ

Chhattisgarh International Yoga day 2023: गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी में योग शिविर में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गायत्री परिवार ट्रस्ट के ट्रस्टियों, गायत्री परिजनों और 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले बच्चों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कैट

Chhattisgarh International Yoga day 2023: कैट ने प्रादेशिक कार्यालय में व्यापारियों को दिन में कम से कम एक घंटे योग करने का आह्वान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमैन मगेलाल मालू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: गुंडिचा मंदिर में भगवान के शाही ठाठ, मौसी घर जगन्नाथ भेष बदल बदलकर दे रहे दर्शन