पद्मश्री पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी इस स्कूल में बतौर अध्यापक अपनी सेवाए दे चुके हैं। सांसद गोविन्द राम मिरि, राज्यसभा सांसद रामाधार कश्यप, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी और विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल जैसे दिग्गज इस स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ स्कूल देश को अब तक अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल के खिलाड़ी दे चुका है। इस स्कूल के शुरुआती दिनों से ही यहां खेल और खिलाड़ियों को महत्व दिया जाता रहा है।