
बिलासपुर . सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीनों मृतक दशग्रात्र के कार्यक्रम में शामिल होने चोरभ_ी गए थे। वापस आने पर टे्रलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद टे्रलर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम पांड की है। जानकारी के अनुसार मृतक कुंवर सूर्यवंशी पिता लौहर सूर्यवंशी (32) अधिवक्ता, नीलकमल सूर्यवंशी पिता अंतु सूर्यवंशी (30) व काशीराम पिता बिसाहू (38) तीनों पांड में निवास करते थे तथा तीनों ही आपस में रिश्तेदार थे। बुधवार को तीनों बाइक क्रमांक सीजी-10-ईएफ-5641 में सवार होकर गनियारी स्थित ग्राम चोरभ_ी मामा के दशगात्र कार्यक्रम में गए हुए थे। तीनों रात 8.30 बजे बाइक में सवार होकर वापस पांड आ रहे थे। अभी वे अमसेना के पास पहुंचे ही थे तभी विपरित दिशा से आ रही टे्रलर क्रमांक सीजी-10-आर-1155 ने चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोंकर मार दी। कुंवर की मौत मौके पर ही हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी घरवालों को दी।
ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने आनन-फानन में नीलकमल व काशीराम को इलाज हेतु बिल्हा के स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए। जहां नीलकमल की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं काशीराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस फरार टे्रलर चालक की तलाश में जुटी है।
रात में होती है ज्यादा दुर्घटना : बिल्हा-तुराकाडीह बाइपास रोड में रात के समय दुर्घटना ज्यादा होती है। सड़क सुनसान व बिजली की उचित व्यवस्था न होने के कारण भारी वाहन चालक गाड़ी तेज गति से चलाते हैं। जिसके कारण दो पहिया, तीन पहिया व कार चालक हादसे के शिकार होत हैं। वहीं पुलिस द्वारा उचित नाकाबंदी न करने के बाद आरोपी आसानी से फरार हो जाते हैं।
ट्रेफिक के दबाव को कम करने बनाया गया है बाइपास रोड : शहर में टे्रफिक के दबाव को काम करने व दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से शासन द्वारा बाइपास रोड का निर्माण किया है। कुछ हद तक टे्रफिक व्यवस्था पर काबू पाया गया है, लेकिन ग्रामीण इलाके में हादसे बढ़ गई है। जिसके कारण आए दिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।
Published on:
30 Nov 2017, 1:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.