26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसदों ने अधूरे निर्माण, यात्री सुरक्षा समेत कई समस्याएं जीएम को गिनाईं

नागपुर मंडल सभाकक्ष में महाराष्ट्र के सांसदों के साथ हुई एसईसीआर जीएम की बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 6 Sep 2018, 4:23 PM IST

railway GM

सांसदों ने अधूरे निर्माण, यात्री सुरक्षा समेत कई समस्याएं जीएम को गिनाईं

बिलासपुर. नागपुर मंडल सभाकक्ष में बुधवार को एसईसीआर जीएम सुनील सिंह सोइन के साथ महाराष्ट्र के सांसदों की बैठक हुई। सांसदों ने यात्री सुरक्षा, अधूरे निर्माण और गुणवत्ताहीन भेजने को लेकर रेलवे अधिकारियों से खूब बहस की। अधिकारियों ने सांसदों द्वारा गिनाई गई समस्याओं का जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया है। नागपुर मंडल स्थित सभाकक्ष में हुई बैठक की अध्यक्षता बालाघाट लोकसभा सांसद बोधसिंह भगत ने की। बैठक में गढ़चिरौली के सांसद अशोक नेते, गोंदिया भंडारा के सांसद मधुकर कुकड़े, जीएम सुनील सिंह सोइन, डीआरएम नागपुर शोभना बंदोपाध्याय, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधन यूके बल समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। सांसदों की मांगों व अव्यवस्था के लिए ध्यानाकर्षण पर जीएम ने कहा कि मुख्यालय स्तर के विकास कार्यो को समय पर पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड के कार्यो की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव रेल मंत्रालय भेजे गए हैं। बैठक का संचालक कर रहे डीजीएम व सीपीआरपी डॉ. प्रकाश चंद्र त्रिपाठी व एसईसीआर सचिव हिमांशु जैन ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।

गरीब रथ गोंदिया तक चले
सांसदों ने नागपुर-पुणे-नागपुर गरीब रथ टे्रन को गोंदिया तक विस्तारित करने, रायगढ़ से गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस का बालाघाट तक विस्तार करने महाराष्ट्र एक्सप्रेस व विदर्भ एक्सप्रेस को आमगांव तक विस्तार करने समेत कई मांगें रखीं।

कार्य में लेटलतीफी पर नाराज हुए सांसद
सांसदों ने गोंदिया से जबलपुर, सिवनी से छिंदवाड़ा ब्राडगेज का कार्य समय सीमा में पूर्ण नहीं होने, बालाघाट से कटंगी रेल मार्ग विद्युतीकरण कार्य में लेटलतीफी का मुद्दा उठाया। साथ ही गोंदिया में 22865/22866 पुरी-लोकमान्य तिलक-पुरी एवं 19317/19318 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस का स्टॉपेज देने की, तिरोड़ा स्टेशन में 12409/12410 में गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टॉपेज देने, वडसा व नागभीड़ में दरभंगा एक्सप्रेस का स्टॉपेज देने, नागभीड़ में फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग उठाई।

बालाघाट से सीधी रेल सेवा की मांग
सांसदों ने बालाघाट से रायपुर व नागपुर सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने व एक्सप्रेस गाड़ी में मुंबई के लिए दो तथा भोपाल के लिये दो कोच बालाघाट से लगाने की मांग की। मंडलाफोर्ट स्टेशन का विस्तारीकरण, मंडलाफोर्ट में स्थित जीआरसी ग्राउंड को स्टेडियम में परिवर्तित करने, जबलपुर तथा नैनपुर में मध्य चलने वाली गाडिय़ों में घटिया सफाई व्यवस्था पर भी अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।