समाज सेवा के क्षेत्र में 20 संस्थाओं से जुडकऱ लगातार 40 वर्ष से समाज सेवा का कार्य कर रही है। इसके साथ ही यातायात, परामर्शदात्री व समाज सेवा के कार्यों को करती है। उन्होंने परिवार परामर्श के विषय में बताया कि 1995 में जब परिवार परामर्श केन्द्र की स्थापना की गई तब 11 सदस्य थे उसमें से उन्हें भी एक सदस्य बनने का अवसर मिला। वह तब से इस क्षेत्र में कार्य कर रही है। परिवार के झगड़े जब थाने में आते है तब बहुत ज्यादा समस्या होती है। समाज में सिर्फ महिला-पुरुष ही इससे प्रभावित नहीं होते है बल्कि पूरा परिवार बच्चे, उनसे जुड़ा हर एक व्यक्ति प्रभावित होता है। परामर्श के माध्यम से परिवार टूटने से बचाने का प्रयास किया जाता है। परिवार को टूटने से बचाना है तो शिक्षा का सही इस्तेमाल कर आपसी सामंजस्य व तालमेल के साथ जीवन जीना होगा। तभी समाज में बढ़ रहे अपराध कम होंगे।