
जोन की ट्रेनों में नो रूम की स्थिति, वेटिंग भी 200 के पार पहुंची
बिलासपुर. त्योहार के सीजन में बिलासपुर से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसके चलते अधिकांश ट्रेनों में अब नो रूम की स्थिति बनी हुई है। इसमें मुम्बई, हावड़ा, पूणे, गुजरात व कोलकता जाने वाले ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ है। रेलवे भी इन्हें सुविधा देने कुछ ट्रेनों में एक्सट्राकोच बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की बात कह रहा है। दीपावली में व्यापार करने वाले या नौकरी करने वाले परिवार घर वापसी या फिर त्योहार में आना जाना करते हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या ट्रेनों में सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। इन दिनों ट्रेनों में भीड़ का आलम ऐसा है कि पूणे व मुम्बई से लौटने वाली ट्रेनों भीड़ बढऩे से नो रूम की स्थिति बनी हुई है। आजाद हिंद एक्सप्रेस, मुम्बई हावड़ा मेल व अन्य ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बनी हुई है, वही अधिकांश ट्रेनों में स्लीपर क्लास की वेटिंग दो से ढ़ाई सौ के पार चल रही है तो दूसरी तरफ सेकेंड एसी व थर्ड एसी में वेटिंग की संख्या 30 के उपर चल रही है। आने वाले दिनों में वेटिंग और बढ़ेगी।
शालीमार जयपुर स्पेशल ट्रेन की सुविधा 21 नवंबर तक, यात्रियों को मिलेगी राहत : रेलवे ने ट्रेनों में भारी भीड़ चलने वाली रुटों पर कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरु किया है। इसमें शालीमार से जयपुर तक सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन 21 नवम्बर तक चलाने चला रही है। दीपावली में ट्रेनों में चल रही भारी भीड़ को देखते हुए 15 अक्टूबर से शालीमार से जयपुर तक ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर सुबह 10.50 में पहुंचेगी, ट्रेन में एसी-2 के 4 कोच, एसी-3 के 5 कोच , स्लीपर 4 कोच सहित कुल 15 कोच की व्यवस्था की गई है।
एसईसीआर की ट्रेनों में एक्सट्रा कोच की सुविधा : एसईसीआर ने अपने जोन से चलने वाली ट्रेनों में सभी ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए सेकेंड व थर्ड क्लास में एक्ट्राकोच की सुविधा दी है तो वही कुछ ट्रेनों में स्लीपर की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके चलते यात्रियों को कुछ राहत तो मिली है, लेकिन फिर भी प्रतीक्षा सूची कम होने का नाम नहीं ले रही है।
इन ट्रेनों में नो रूम की स्थिति, यात्री चिंतित : मुम्बई हावड़ा मेल (12809) मुम्बई से आने वाली स्लीपर क्लास नो रूम सेंकेड़ व थर्ड एसी 50 से उपर चल रही है। आजाद हिंद एक्सप्रेस(12130) स्लीपर क्लास नो रूम, सेकेंड व थर्ड एसी नोरूम उत्कल एक्सप्रेस(18477) स्लीपर क्लास 100 से अधिक एसी सेंके ड़ व थर्ड 30 से उपर अहमदाबाद से निजामु²ीन (18478) में स्लीपर 240 के ऊपर व सेंके ड़ व थर्ड एसी में वेटिंग 30 के पार चल रही है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखकर यात्रियों को सफर करने के लिए सोचना पड़ा रहा है। परिवार के साथ सफर करने वालों की समस्या बढ़ गई है।
Updated on:
23 Oct 2018 11:58 am
Published on:
23 Oct 2018 11:58 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
