
बिलासपुर। शहर में महिलाओं के ग्रूप श्याम सखियों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फ्रेंडशिप डे मनाया। उन्होंने मित्रता को सबसे ऊपर रखते हुए उसके मायने बताये कहा की इंसान मित्र के बिन अधूरा है। मित्रता एक अकेले इंसान को अधूरे परिवार का सुख दे सकती है इसलिए हमेशा अपने मित्रों को अपने पास रखें और उन्हें कभी न भूलें।
श्याम सखियों ने कुछ इस तरह अनोखे अंदाज़ में फ्रेंडशिप डे मनाया। सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ियों में तैयार हुयी एवं एक जगह जमा होकर एक दूसरे को मित्रता दिवस की बधाई दी और फ्रेंडशिप बैंड बाँधा। महिलाओं ने बताया की वह हर वर्ष ऐसे ही आयोजन करते हैं और एक जगह इकठ्ठा होकर खुशियां मनाते हैं तथा फ्रेंडशिप बैंड बांधकर बधाइयाँ देते हैं।