
बिलासपुर. वीवीपेट मशीन से पहली वोट देकर मतदाता संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि वीवीपेट मशीन से वोट देकर हम पूरी तरह संतुष्ट हो गए कि जिस प्रत्याशी को वोट दिया है, वो वोट उन्हें ही मिला। पहली बार वोटिंग कर रहे युवा मतदाताओं में खुशी देखी गई। उन्होंने सरकार से आधारभूत सुविधा मुहैया कराने की अपील की।