
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज़, ठण्ड में गर्मी का अहसास
बिलासपुर। CG Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को भी शहर समेत आसपास के क्षेत्र में रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग ने उत्तर भारत से शुष्क हवा पहुंचने के कारण तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है।
सोमवार को सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई। दिनभर धूप खिली रही और अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को मार्निंग वॉक पर निकलने वालों को अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड का कम अहसास हुआ। वहीं दिन में धूप खिली रहने के कारण भी लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ।
Updated on:
21 Nov 2023, 1:26 PM IST
Published on:
21 Nov 2023, 1:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.