3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women’s day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी सौगात, महिला कर्मियों को बेबी फीडिंग समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

Women's day 2025: महिलाओं के लिए रेस्ट रूम और टॉयलेट होने से स्वच्छता, समान और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। यह सौगात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 8 Mar 2025, 2:07 PM IST

Women's day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी सौगात, महिला कर्मियों को बेबी फीडिंग समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

Women's day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निगम प्रशासन ने महिला कर्मियों को तोहफा देते हुए पिंक रूम की सौगात दी है। शुक्रवार को महापौर पूजा विधानी ने पिंक रूम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर निगम कमिश्नर अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

Women's day 2025: कार्यालय में रेस्ट रूम निर्माण के दिए थे निर्देश

नगर निगम कार्यालय में महिला कर्मियों के लिए एक विशेष रेस्ट रूम की आवश्यकता काफी दिनों से महसूस की जा रही थी, जहां महिलाएं आपातकालीन स्थिति में रेस्ट और नव प्रसूताओं को नवजात बच्चों की देखभाल कर सकें। इसके लिए कुछ माह पहले निगम कमिश्नर अमित कुमार ने महिला अधिकारी- कर्मचारियों की बैठक लेकर उनसे समस्या की जानकारी लिया था और उनकी मांग और सुझाव पर त्वरित निर्णय लेते हुए कार्यालय में रेस्ट रूम निर्माण के निर्देश दिए थे।

जिसके बाद आज विकास भवन के द्वितीय तल में पिंक रूम महिलाओं को समर्पित कर दी गई। इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है महिलाएं अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और बच्चे की देखभाल भी कर सकेंगी।

महिलाओं के लिए रेस्ट रूम और टॉयलेट होने से स्वच्छता, समान और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। यह सौगात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिल रही है यह और भी खुशी की बात है। महापौर विधानी ने पिंक रूम के लिए एक अलग से आया भी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: योग के जरिए महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी की तैयारी करा रहीं शहर की 3 युवतियां, जानें योग के 10 फायदे

कार्यशाला का आयोजन

विकास भवन में महिला दिवस का आयोजन एवं महिलाओं के कानूनी अधिकार पर 1 दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें सभी महिलाओं को महापौर पूजा विधानी और आयुक्त अमित कुमार द्वारा समान किया गया। कार्यशाला में मंगला देवरस (सेवानिवृत्त प्राध्यापिका), नुपूर उपाध्याय (डीएसपी), अपर आयुक्त खंजाची कुहार, संयुक्त सचालक (वित्त) करूणा पाण्डेय, समाज कल्याण अधिकारी रेणुका पिंगले उपायुक्त दीपिका भगत, जोन कमिश्नर विभा सिंह, सहा. अभियंता वर्षा साहू समस्त नवनिर्वाचित महिला पार्षद जैसे मधुबाला टंडन, केशरी इंगोले सहित अन्य शामिल थे।

बेबी फीडिंग, खेलने-पढ़ने का सामान भी

Women's day 2025: निगम कार्यालय में बने पिंक रूम में महिलाएं बेबी फीडिंग करा सकती हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए खिलौने, झूला और चार्ट बोर्ड भी है, जिससे पढ़ाई भी किया जा सकेगा। इसके अलावा पिंक रूम में महिलाओं की सुविधा के लिए टॉयलेट, सोफा सेट, वातानुकूलित उपकरण समेत सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

इसके अलावा विकास भवन में महिलाओं के सभी शौचालयों की मरमत एवं सुधार का कार्य किया गया है। सौगात मिलने पर सभी महिला अधिकारी/कर्मचारियों ने आयुक्त और महापौर की इस पहल की सराहना की है।