Health Tips: क्या आप रात में भरपूर नींद ले रहे हैं? यदि ऐसा नहीं कर रहे हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इससे वजन के साथ-साथ मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है। यह एक नए शोध का निष्कर्ष है। शोध का निष्कर्ष बताता है कि जो लोग रात में छह घंटे की नींद ले रहे हैं, उनकी कमर की माप, रात में नौ घंटे की नींद ले रहे लोगों की कमर से 3 सेमी ज्यादा पाई गई।