10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

35 हजार करोड़ की लागत से विद्युत व्यवस्था की जा रही है दुरुस्त- मुख्यमंत्री

बोकारो में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बोकारो

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 10 Oct 2018, 8:03 PM IST

cm

cm

(रांची,बोकारो): झारखंड में बोकारो जिले का प्रत्येक घर पूर्णरूप से विद्युत से आच्छादित हो गया। रामगढ़ के बाद बोकारो झारखण्ड का पूर्ण विद्युतीकरण जिला बन गया। मुख्यमंत्री बुधवार को हाई स्कूल मैदान पेटरवार में आयोजित विकास मेला के उद्घाटन समारोह में इस आशय की विधिवत घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 35 हजार करोड़ रूपए राज्य की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने में खर्च कर रही है। 20 हजार करोड़ ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए व्यय हो रहें हैं। 15 हजार करोड़ ग्रिड निर्माण में वहन हो रहा है। राज्य सरकार ने 30 लाख विद्युतविहीन घरों में से 23 लाख घरों तक बिजली पहुंचा दी। जो कार्य 67 साल में नहीं हुआ वह हमने साढ़े तीन साल में पूरा किया। 247 सुदूरवर्ती क्षेत्र में निवास कर रहे अनुसूचित जाति व जनजाति के घरों तक सोलर लाइट से आच्छादित किया। आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब आजादी के 67 साल बाद 80 ग्रिड का निर्माण हो रहा है। जबकि 67 साल में 38 ग्रिड का ही निर्माण हो सका था।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजना किसानों, उद्यमियों और आम जनता के लिए अलग अलग फीडर की व्यवस्था की है। इस के लिए लगातार कार्य हो रहा है। सभी को उनकी जरूरत के अनुरूप बिजली प्रदान की जाएगी।


देश को प्रकाशमान करेगा झारखंड

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 571 करोड की योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करते हुए रघुवर दास ने कहा कि 2021 तक बिजली के मामले में झारखण्ड आत्मनिर्भर बन देश को प्रकाशमान करेगा। उन्होंने कहा कि आध्यत्मिक पर्व का शुभारंभ हो चुका है।


बूढ़ा पहाड़ व सारंडा में नक्सलवाद समाप्त अब सफेदपोश अपराधियों की बारी’


मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के बूढ़ा पहाड़ और सारंडा जंगल से नक्सलियों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। जन सहयोग से ही यह संभव हो पाया। अब सफेदपोश अपराधियों की बारी है। उनके खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया जाएगा। जो भी विकास विकास विरोधी शक्तियां हैं वह संभल जाएं। भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त है, जिसका परिणाम है कि अ बतक करीब 350 भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के हत्थे चढ़ चुके हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में तीव्र गति से विकास का कार्य हो रहा है। बोकारो में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

पेटरवार में आयोजित विकास मेला में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री रामगढ़ स्थित रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भी पूजा अर्चना की और राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की। इस मौके पर उन्होंने नदी में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया और स्थानीय दुकानदारों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की।