10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एग्रो-फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेशकों के लिए ग्रीन कॉरपेट बिछाएंगे-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मंगलवार को नई दिल्ली में ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट 2018 को लेकर आयोजित रोड शो को संबोधित कर रहे थे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 9 Oct 2018, 7:17 PM IST

cm

cm

(रांची):मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि सरकार ने झारखंड में निवेश करने वाले उद्यमियों के लिए जिस तरह से रेड कॉरपेट बिछाने का काम किया है,उसी तरह से एग्रो-फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेशकों के लिए ग्रीन कॉरपेट बिछाएंगी, उन्हें फूड प्रोसेसिंग यूनिट और एग्रिकल्चर क्षेत्र में निवेश के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी, जमीन की कोई समस्या नहीं है, निवेशक आगे बढ़े और सरकार की नीतियों का फायदा उठाये। मुख्यमंत्री मंगलवार को नई दिल्ली में ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट 2018 को लेकर आयोजित रोड शो को संबोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी निवेशक तभी राज्य में आएगा, जब नीतियां अच्छी हो, त्वरित निर्णय हो और पारदर्शी व्यवस्था हो। इस लक्ष्य को लेकर 2016 में राज्य सरकार ने नीतियां बनाने का काम प्रारंभ किया, जिसके तहत फूड प्रोसेसिंग समेत क्षेत्रों को लेकर नीतियां बनाई गई। 15-16 क्षेत्र में नीतियां बनाई गई।

राज्य में काफी संभावनाएं

उन्होंने कहा कि मेमोंटम झारखंड के बाद झारखंड में 354 इकाइयों का शिलान्यास हो चुका है, काम प्रगति पर है, इसमें 49हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है, 62 हजार लोगों को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 212 फूड प्रोसेसिंग यूनिट ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है, 29 नवंबर को ग्लोबल एग्री फूड समिट के दौरान 50 और फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में जैविक खेती, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन समेत अन्य
क्षेत्र में काफी संभावनाएं है।


कृषि सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया

आगामी 29 व 30 नवंबर को रांची के खेलगांव में आयोजित होने वाले ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट 2018 को लेकर नई दिल्ली स्थित होटल इम्पीरियल के सभागार में स्टेकहोल्डर्स की बैठक हुई। इस रोड शो के जरिए सरकार कृषि के क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने और नई कृषि तकनीक से झारखंड को जोड़ने की कोशिश की गई। साथ ही देश-विदेश के साझेदार को कृषि सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भी दिया गया।

रोड शो के बाद अहम बैठक

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री स्टेक होल्डर और निवेशकों के साथ बातचीत भी किया। मुख्यमंत्री देर शाम को विभिन्न देशों के राजदूतों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे।

यह लोग रहे बैठक में मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री घुवर दास, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, ग्रामीण विकास के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, स्थानिक आयुक्त एम आर मीणा, उद्योग सचिव विनय कुमार चौबे, कृषि सचिव पूजा सिंघल, टेफे एंड ट्रैक्टर के प्रेसिडेंट एंड सीईओ टी आर केशवन,कृषि जगत से जुड़े 200 से अधिक निवेशक, डेलिगेट्स, बैंकिंग एवं फाइनेंसियल सेक्टर के प्रतिनिधि, एनजीओ और फिक्की के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।