धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पूर्वी टुंडी ब्लॉक के विश्वाडीह गांव में मंगलवार सुबह छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट और अन्य सामानों को बरामद किया। इस अवैध कारखाने से 80 पेटी नकली विदेशी शराब, चार ड्रम स्प्रिट और शराब बनाने के अन्य सामान और बोतल को सील करने के लिए पैकेजिंग मेटेरियल को भी बरामद किया है। इस दौरान 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मौके से दो वैन तथा एक मोटरसाईकिल भी जब्त किया गया है।