उन्होंने बताया कि जब वह चार माह की गर्भवती हो गई, तो उसके ससुर और सास ने उसके पति को उसका गर्भपात कराने की सलाह दी, जिसके बाद उसका पति सद्दाम उसे जबर्दस्ती एक निजी अस्पताल ले गया और अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने गर्भपात करा दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे जबर्दस्ती मायके पहुंचा दिया। मायके पहुंचने के बाद वह लगातार अपने पति से फोन पर संपर्क करने की कोशिश करती रही, उसके माता-पिता ने भी ससुराल वालों से आग्रह किया कि वे अपने बहू को साथ ले जाए, उसके परिजनों ने पंचायत बैठाकर भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। इसी बीच कुछ जानकारी मिली कि पति की दूसरी शादी की तैयारियां की जा रही हैं।