13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेलर चालक जोगा सिंह हत्या समेत कई कांडों में वांछित दो माओवादी गिरफ्तार

खूंटी के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बोकारो

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 23 Oct 2018, 5:38 PM IST

police and accused

police and accused

(बोकारो,खूंटी): खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चर्चित ट्रेलर चालक जोगा सिंह हत्याकांड, दवा व्यापारी हत्याकांड से लेकर शौचालय निर्माण में लगे मुंशी हत्याकांड सहित कई मामलों के आरोपी हार्डकोर माओवादी लक्षमण मुंडा और मनय मुंडा को सायको से गिरफ्तार कर लिया।


खूंटी के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जोनल कमांडर बोयदा पाहन दस्ते के हार्डकोर नक्सली एवं आड़ा घाटी में ट्रेलर चालक की हत्या समेत कई अन्य मामलों के आरोपी लक्ष्मी मुंडा और मनय मुंडा को सायको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों नक्सली मोटरसाईकिल पर सवार होकर सायको थाना में गुजर रहे है, इस सूचना पर बाड़ी गांव के निकट पुलिस ने सघन वाहन जांच के क्रम में जब उन्हें रोका, तो पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया।


कबूूला जुर्म

गिरफ्तार नक्सलियों ने बताया कि दोनों 23 अप्रैल 2018 को किताहातु चौक पर गणेश मुंडा हत्याकांड, 3 अगस्त को आड़ा घाटी में ट्रेलर चालक की हत्या और वाहन को जलाने की घटना में शामिल थे। ये दोनों भाकपा-माओवादी के जोनल कमांडर बोयदा पाहन दस्ते के सक्रिय सदस्य है और बरामद उक्त मोटरसाईकिल का प्रयोग नक्सली गतिविधियों के लिए करते थे। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज है। लक्ष्मण मुंडा सायको थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि मनय मुंडा मारंगहादा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


गौरतलब है कि ट्रेलर चालक जोगा सिंह पंजाब का रहने वाला था और नक्सली बंदी के दिन तीन अगस्त की रात को खूंटी से गुजर रहा था, इसी दौरान नक्सलियों ने उसे हथियार के बल पर रोक कर वाहन के साथ जिन्दा जला दिया था। इस घटना से पूरे देशभर में झारखंड पुलिस की किरकिरी हुई थी, लेकिन पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले भी कई नक्सलियों को गिरफ्तार कर चुकी है।