नई दिल्ली। 12 अगस्त के दिन बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट ( Mahesh Bhatt ) की फिल्म 'सड़क 2' ( Sadak 2 Tralier ) का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। फिल्म में संजय दत्त ( Sanjay Dutt ), पूजा भट्ट ( Pooja Bhatt ), आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ), और आदित्य भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म पहले से ही अपने कहानी को लेकर विवादों का सामना कर रही थी। वहीं अब फिल्म के ट्रेलर पर डिस्लाइक की बाढ़ ( People dislike Sadak 2 trailer ) आ गई है। खास बात तो यह है कि फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर ट्रेंड ( Sadak 2 trailer trending on youtube ) भी कर रहा है, लेकिन फर्क बस इतना है कि ट्रेलर पर पसंद करने की संख्या कम और नापसंद करने की वालों की संख्या ज्यादा है। जिसेक वजह से भी यह फिल्म चर्चा का विषय बन गई है।