ध्यान देने वाली बात ये है कि आजकल कुछ स्टार्स जैसे आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान ने तो अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला है तो प्रोड्यूसर के पास तो प्रोफिट का बड़ा हिस्सा जाता है। ऐसे में इन स्टार्स का पैसा भी वसूल हो जाता है और प्रोफिट का बड़ा हिस्सा भी हाथ लग जाता है। हालांकि सभी स्टार्स ऐसा नहीं करते। पर इस पैंतरे को अब आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने अपनाया है।