
72 हूरेंं अपनी कहानी के लिए विवादों में भी है।
72 Hoorain Box Office Collection Day 3: इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म '72 हूरें' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रविवार को हल्की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली है लेकिन पहले 3 दिन की कमाई देखें तो हर दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है। पहले वीकएंड में फिल्म ने 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी बढ़ी कमाई
पवन मल्होत्रा और अमीर बशीर के लीड रोल वाली '72 हूरें' ने पहले दिन 35 लाख का कारोबार किया था। दूसरे दिन वीकएंड के चलते फिल्म की कमाई बढ़ी। फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 10 लाख ज्यादा यानी 45 लाख की कमाई की। पहले दो दिन में '72 हूरें' ने कुल 80 लाख कमाए। इसके बाद रविवार को फिल्म ने शनिवार से कुछ ज्यादा 47 लाख की कमाई की है। ऐसे में पहले वीकएंड पर फिल्म की कमाई 1 करोड़ 26 लाख रही है।
Updated on:
10 Jul 2023 09:38 am
Published on:
10 Jul 2023 09:38 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
