17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल के करीब थे 90 के दशक वाले ये म्यूजिक एल्बम, जानिये 90s के गानों से दिलों में उतरने वाले ये चर्चित चेहरे अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं?

90 के दशक की कई सारी ऐसी यादें हैं जो आज भी मन को गुदगुदा देती हैं। उस दौर की बहुत सी चीजें आज भी हमें याद आती हैं। म्यूजिक एल्बम भी इनमे से एक हैं। वैसे तो आज भी कई म्यूजिक एल्बम बनते हैं लेकिन 90 के दौर में जब ये म्यूजिक एल्बम पहली बार आए थे तो उसमे कुछ अलग ही बात थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 23 Mar 2022, 5:23 PM IST

shailesh gulabani

90 के दशक के गाने आज भी आपको खूब सुनने को मिलते हैं। बहुत सी शानदार फिल्में 90 के दशक में आईं। बॉलीवुड के गानों की बात हो और 90 के दशक के गाने ना हों ऐसा कैसे हो सकता है। मेलोडी के मामले में इन गानों का कोई जवाब नहीं है। आज भी जब ये गाने कहीं सुनने को मिलते हैं तो कदम अपनेआप ही थिरकने लगते हैं। 90s के गानों में एक एहसास है .इसके साथ मासूमियत भरे पॉपुलर चेहरे भी, जो अपनी अदाओं से सेंशेसन (Sensation) बन गये थे।

इन गानों के बारे में बात करते हुए हर कोई पुरानी यादों में खो चुका होगा, लेकिन कभी किसी ने म्यूज़िक वीडियोज़ में काम करने वाले वो पॉपुलर सेलेब्स अब क्या कर रहे हैं. अगर नहीं सोचा था, तो अब सोचिये मत सीधे जान लीजिये कि हमारे दिलों में सनसनी मचाने वाले ये स्टार्स अब कहां और क्या कर रहे हैं।

शैलेश गुलाबानी

नंदिनी सिंह के साथ शैलेश गुलाबानी भी 'देखा है तेरी आंखों को' वाले वीडियो में दिखाई दिये थे, जो कि अब टेलीविज़न की दुनिया के जाने-माने चेहरे हैं। शैलेश 'सिया के राम' और 'आप के आ जाने से' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। शैलेश जितना 90 के दशक में जाने जाते थे। उससे कही ज्यादा आज लोगों के दिलों में राज करते हैं।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की चॉकलेट बॉय वाली इमेज 90 के दशक से ही बनी हुई हैं. उनका पुराना म्यूजिक विडियो ‘आँखों में तेरा ही चेहरा..’ बहुत पॉपुलर हुआ था। इसमें शाहिद बड़े मासूम दिख रहे थे। ये म्यूजिक विडियो 90 के दशक के फेमा बैंड बैंड आर्यन्स का था। इसमें शाहिद को एक लड़की से प्यार हो जाता हैं और वो अपने पॉकेट मनी के पैसो से उसके लिए ड्रेस खरीदते हैं। शाहिद इसके अलावा फाल्गुनी पाठक के ‘डोली डोली’ म्यूजिक विडियो में भी नज़र आए थे।

नंदिनी सिंह

'देखा है तेरी आंखों को' से सबके दिलों में उतरने वाली नंदिनी सिंह कई फ़िल्मों और पॉपुलर धाराविक में नज़र आ चुकी हैं। नंदिनी ने 'केसर' और 'काव्यांजलि' जैसे धारावाहिकों में बेहद शानदार अभिनय किया था।

आयशा टाकिया

90 के दशक में कई हिट गीत देने वाली फाल्गुनी पाठ का ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए’ भी बड़ा पॉपुलर हुआ था। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया नज़र आई थी। ये गाना एक फेमस डांसिंग नंबर तक बन गया था। इसमें आयशा के साथ डीनो मोरिया के छोटे भाई सैनटिनो मोरिया भी थे।

अलीशा चिनॉय

90 के दशक में अलीाशा चिनॉय को 'Indipop की रानी' कहा जाता था। अलीशा अपनी ख़ूबसूरती और बेहतरीन गानों को लेकर ख़ूब पॉपुलर थीं> हांलाकि, वक़्त के साथ उन्होंने ख़ुद एंटरटेनमेंट की दुनिया से दूर कर लिया।

मिलिंद सोमन

53 की उम्र में भी लड़कियों का क्रश बनने वाले मिलिंद सोमन भी 90 के दशक में म्यूजिक विडियो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 1995 में आए ‘मेड इन इंडिया’ नामक म्यूजिक एल्बम में काम किया था। अलीशा चिनाई द्वारा गाए गए इस गीत में मिलिंद की बॉडी देख लड़कियां इनकी दीवानी हो गई थी। कमाल की बात ये हैं किसेम बॉडी मिलिंद की 53 की उम्र में भी हैं। मिलिंद बॉलीवुड में ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘शेफ’ जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।

अनुपमा वर्मा

'भीगी भीगी रातों में' अपनी दिलकश अदाओं से सबका मन मोहने वाली अनुपमा अपने दौर की पॉपुलर मॉडल रह चुकी हैं। म्यूज़िक वीडियो के साथ वो फ़िल्मों में भी दिखाई थीं। साथ ही वो 2006 'बिग बॉस' का हिस्सा भी थीं।

नौहीद सिरुसी

नौहीद सिरुसी का 'पिया बंसती' गाना आज भी बेहद पॉपुलर है। वहीं नौहीद सिरुसी 'कुर्बान', 'जय हो' और 'अनवर' जैसी फ़िल्मों काम करने के बाद वेबसीरीज़ की ओर रुख़ कर चुकी हैं। नौहीद सिरुसी कुछ समय पहले ही अपनी सीरीज़ 'बॉम्बे बेग़म' को लेकर सुर्खियों में थीं।