3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धारदार हथियार लेकर सलमान के घर में घुसी लड़की, किया जमकर हंगामा

उसके हाथ में धारदार हथियार था और वह कह रही थी कि सलमान मेरा पति है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 15 Mar 2018, 5:31 PM IST

salman khan

salman khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। लड़कियां तो सलमान की दीवानी हैं। ऐसे में कई बार फैन्स ऐसा कुछ कर जाते हैं कि स्टार भी हैरत में पड़ जाते हैं। अपने चहेते स्टार के साथ फोटो खिंचवाने और आॅटोग्राफ लेने के लिए फैन्स कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ हुआ। हाल में एक लड़की सलमान के घर धारदार हथियार लेकर घुस गई और जमकर हंगामा किया। यहां तक कि उसने सुसाइड करने तक की धमकी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना कुछ दिनों पहले की बताई जा रही है। दोपहर को करीब 12.30 बजे एक लड़की सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई थी।

गेट पर सिर्फ दो सिक्योरिटी गार्ड थे:
घटना उस वक्त हुई जब सलमान के घर के बाहर सिक्योरिटी ढीली थी। गेट पर सिर्फ दो गार्ड थे, इनमें से एक गार्ड नया था। एक गार्ड ने ड्यूटी में लापरवाही बरती और नए गार्ड ने लड़की को अंदर जाने से नहीं रोका। इस पर लड़की भागकर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई। जब हंगामा हुआ तो सलमान के कुक ने गेट खोलकर देखा लेकिन तब तक लड़की छत पर पहुंच गई थी। उसके हाथ में धारदार हथियार था और वह कह रही थी कि सलमान मेरा पति है। लड़की ने इस दौरान जमकर हंगामा किया।

बुलानी पड़ी फायरब्रिगेड:
लड़की जब समझाने पर नहीं मानी और लगातार हंगामा करती रही तो फायरब्रिगेड को बुलाना पड़ा। यहां तक की वह सुसाइड करने की धमकी दे रही थी। फायरब्रिगेड ने आकर लड़की को वहां से निकाला।

'रेस 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं सलमान:
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री जैकलीन भी लीड रोल में हैं। फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल भी नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में सलमान का एक्शन देखने को मिलेगा। साथ ही जैकलीन भी एक्शन करती नजर आएंगी। इसके लिए जैकलीन ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन