
जानें फिल्म की शूटिंग होगी कहां?
Ram Janmabhoomi Movie: बॉलीवुड में भगवान राम पर कई सारी फिल्में बन रही हैं। पिछले साल प्रभास स्टारर की 'आदिपुरुष' रिलीज हुई थी। इसके अलावा रणबीर कपूर भी एक रामायण मूवी लेकर आ रहे हैं। इसी बीच,एक और फिल्म है जिसका नाम है 'जन्मभूमि' जो काफी समय से चर्चा में है। बॉलीवुड के दो बड़े एक्टर एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं। राम जन्मभूमि पर बनने जा रही इस फिल्म में संजय दत्त और सनी देओल एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। पिछले कुछ समय से भगवान राम पर कई सारी एनिमेटेड फिल्में भी बनी हैं। लेकिन यह फिल्म कुछ खास होने वाली है।
सरकारी वकील की भूमिका में होंगे सनी देओल
खबरों के अनुसार, इन दोनों बॉलीवुड सितारों को फिल्म में अदालत में आपसी विरोध के किरदारों में देखा जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दत्त फिल्म में विपक्षी वकील का किरदार निभा सकते हैं, जबकि सनी देओल एक सरकारी वकील की भूमिका में हो सकते हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग को मुंबई में एक सेट पर किया जाएगा, जहां अयोध्या के साथ-साथ कोर्ट रूम को भी रीक्रिएट किया जाएगा।
हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन सनी देओल और संजय दत्त, जिनका बॉलीवुड में करियर शानदार रहा है, वो अब एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। 1980 के दशक में 'बेताब' से अपना करियर शुरू करने के बाद, सनी देओल ने 'अर्जुन', 'घायल', 'घातक', 'दामिनी', और 'गदर' जैसी हिट फिल्मों में काम करके 1990 और 2000 के दशक में एक बड़े स्टार बने।
दोनों फैन्स के लिए यह है खुशखबरी
इसी तरह, संजय दत्त ने भी अपने खाते में दर्जनों हिट फिल्में जोड़ी हैं। इन दोनों सितारों ने 'योद्धा', 'क्रोध', और 'क्षत्रिय' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। अब इस फिल्म के माध्यम से उनके फैन्स के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है जो चाहते हैं कि वे सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएं।
यह भी पढ़ें: जब पवन सिंह के इश्क में डूबी थीं अक्षरा सिंह, नहीं छोड़ती थीं रोमांस का कोई मौका
राम मंदिर के 500 साल के इतिहास पर एक फिल्म बनाने की योजना बन रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी आवाज देंगे, जिसे फिल्म में सूत्रधार के रूप में उपयोग किया जाएगा। फिल्म में मंदिर के निर्माण के दौरान हुए संघर्षों की कहानी दिखाई जाएगी। अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गई है। 22 जनवरी को भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा है और इस में सनी देओल को भी बुलाया गया है।
Updated on:
10 Jan 2024, 6:46 PM IST
Published on:
10 Jan 2024, 6:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.