26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aadar Jain और तारा सुतारिया के अफेयर की बात आई सामने,एक्ट्रेस ने कही दिल की बात

अभिनेत्री तारा सुतारिया ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ से अपने करियर की शुरुआत की थी वहीं Aadar Jain ने साल 2017 में आई फिल्म 'कैदी बैंड' से डेब्यू किया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 11 Sep 2020, 10:20 AM IST

aadar jain and Tara Sutaria Affair

aadar jain and Tara Sutaria Affair

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी अभिनय की लोकप्रियता से कम रोमांस को लेकर ज्यादा सुर्खियां बटोर रहीं हैं। इन दिनों उनके रिलेशन Aadar Jain के साथ जुड़े हुए है। हर किसी इवेंट के दौरान इस जोड़े को एक साथ समय व्यतीत करते हुए भी देखा गया है Aadar Jain करीना कपूर के कजिन है।

Aadar Jain ने साल 2017 को आई फिल्म 'कैदी बैंड' से अपने करिरयर की शुरूआत की थी। लेकिन इन दिनों आदर जैन अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरे काफी वायरल हो रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब तारा से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्यार ऐसी चीज है जिसे छुपाकर नही रखा जा सकता । और नाही इस सुंदर चीज को छिपाने में मैं विश्वास रखती हूं।

तारा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर इस बात का खुलासा करते हुय कहा है कि हमारा रिलेशनशिप बेहद अद्भुत है। जो हर किसी को नसीब नही हो सकता। मै इस बात को हर किसी के साथ शेयर नही करना चाहती। ऐसे में लोगों को जो सोचना हो, वहीं सोचें।

बता दें कि अभी हाल ही में आदर जैन के जन्मदिन के समय तारा ने उन्हें स्पेशल तरीके से विश किया था। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थीं।

इस जोड़ी को हर किसी एवेट में एक साथ शिरकत करते हुए देखा गया है कभी मलाइक अरोड़ा के जन्मदिन पर तो कभी अमिताभ बच्चन के घर हुई दिवाली पार्टी में यह जोड़ी एक साथ नजर आई थी। और इस जोड़ी को एक साथ देख सबकी निगाहें सोचने को मजबूर हो गई थी कि क्या सच में तारा कपूर खानदान की बहू बनने वाली हैं।अब यह बात को खुलकर सामने आ ही गई है कि दोनों का रिलेशन काफी लंबे समय से चल रहा है अब यह जोड़ी कब शादी के बंधन में बंधेगी, इसका खुलासा भी जल्द ही आपको सुनने को मिल सकता है।