वहीं खबरे हैं कि फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) इस खबर से काफी खुश हैं। राजकुमार हिरानी ने कहा कि मुझे खुशी है कि जिस फिल्म को हमने एक दशक पहले बनाया था आज भी उसे द्वारा प्यार मिल रहा है। बता दें कि '3 इडियट्स' ने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। द डार्क नाइट, एवेंजर्स इनफिनिटी वार, इनसेप्शन, द शॉशांक रिडेंप्शन, मैरिज स्टोरी और द प्लेटफॉर्म जैसी फिल्मों से ज्यादा यूएस में लोग '3 इडियट्स' को पसंद कर रहे हैं। वहीं बात करें '3 इडियट्स' फिल्म की तो इसमें आमिर खान के अलावा आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी लीड रोल में थे। यह फिल्म में 2009 में रिलीज की गई थी।