नई दिल्ली। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर हैं अभिनेता आमिर खान। सालों बाद भी आमिर खान का चार्म दर्शकों के बीच छाया हुआ है। वहीं उनके बच्चों की बात करें तो उनकी बेटी आइरा खान वैसे तो अभी तक बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं, लेकिन बावजूद इसके वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। इरा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और खुलकर बोलती और लिखती हैं। यही वजह है कि अक्सर देखा जाता है कि लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। हाल ही में इरा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। जिसके बाद से वह लगातार ट्रोल हो रही हैं।