4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बी संग पोस्टर पर खुद को देखना सपना सच होने जैसा : आमिर खान

यश राज फिल्मस के बैनर तले बनी यह फिल्म आठ नवंबर को रिलीज होगी।
2 min read
Google source verification
aamir khan

aamir khan

सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ पोस्टर पर एक साथ नजर आना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। आमिर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अमिताभ के साथ नजर आने वाले हैं। आमिर ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, मिस्टर बच्चन के साथ एक पोस्टर पर खुद को देखना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। मैं अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने फिल्म के सभी चार मुख्य किरदारों वाला एक पोस्टर साझा किया। आमिर और अमिताभ के अलावा फिल्म में कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं। ऐसा पहली बार है जब आमिर और अमिताभ एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे। यश राज फिल्मस के बैनर तले बनी यह फिल्म आठ नवंबर को रिलीज होगी।

तमिल, तेलुगू में डब होगी 'ठग ऑफ हिंदोस्तां'
अमिताभ बच्चन और आमिर खान अभिनीत फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' तमिल और तेलुगू में डब की जाएगी। फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य का कहना है कि वह चाहते हैं कि पूरे भारत के लोग इस फिल्म को देख सकें। फिल्म के तमिल और तेलुगू में रिलीज होने की घोषणा के मद्देनजर कलाकारों ने एक वीडियो फिल्माया, जिसमें वे दोनों भाषाओं में बोलते हुए इस खबर की घोषणा करते नजर आ रहे हैं।

आचार्य ने कहा, यह सिनेप्रेमियों वाला राष्ट्र है और फिल्मों में अक्सर एक सांस्कृतिक जुड़ाव होता है, जो हमें इस तरह से जोड़ता है कि भौगौलिक सीमाओं को पार कर जाता है। हम आशा करते हैं कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की कहानी को दर्शक ऐसा पाएंगे जिसमें सार्वभौमिक अपील है और अपने प्रस्तुतीकरण में अनोखा है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म आठ नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। 'ठग्स ऑफ हिदोस्तां' 1839 में प्रकाशित उपन्यास 'कन्फेसंस ऑफ अ ठग' पर आधारित है।

लता मंगेशकर बचपन में दिखती थीं बेहद खूबसूरत, देखें उनकी क्यूट तस्वीरें

मौनी रॉय की ये तस्वीर देख पहचानना हुआ मुश्किल, look हुआ चेंज

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग