29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीना कपूर की प्रेग्नेंसी पर आमिर खान का मजाक

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे। लेकिन अब आमिर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह करीना की प्रेग्नेंसी पर बात करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 14 Apr 2021, 1:42 PM IST

aamir_khan.jpg

Aamir Khan Kareena Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी लीड रोल में हैं। फिल्म पहले क्रिसमस 2020 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण इसकी शूटिंग रोकनी पड़ी और इसकी रिलीज डेट को एक साल के लिए टाल दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म कब रिलीज होगी, इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि, अब आमिर ने एक वीडियो के जरिए फिल्म को लेकर बात की।

जिंदगी अलग-अलग दिशा में धकेल रही है
इसके साथ ही, आमिर खान ने अपनी कोस्टार करीना कपूर की प्रेग्नेंसी पर भी चुटकी ली। वीडियो में आमिर अपनी पत्नी किरण राव के साथ नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं, 'अगर आपने एक फॉरेस्ट गम्प देखी है तो आपको याद होगा कि फिल्म की शुरुआत एक पंख से होती है। पंख आसमान से नीचे उड़ता हुआ आता है और लोगों के कंधों पर जाता है। हवा उस पंख को यहां से वहां घुमाती है। तो मैं और अद्वैत, जोकि फिल्म के डायरेक्टर हैं, अक्सर मजाक करते थे कि जब से हमने फिल्म ली है। हमारी जिंदगी भी पंख की तरह हो गई है। हवा के झोकें हमें अलग-अलग दिशा में धकेल रहे हैं और हम इसके साथ बह रहे हैं।'

करीना की प्रेग्नेंसी पर ली चुटकी
वीडियो में आमिर आगे कहते हैं, 'हम पता लगा रहे थे कि हम कहां जाकर रुकेंगे। क्योंकि पूरी दुनिया कोरोना से निपट रही थी और हम कोरोना के साथ-साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर से निपट रहे थे। वो प्रेग्नेंट हो गई थीं एक और कॉम्प्लीकेशन। इसके बाद आमिर कहते हैं, हवा के एक और झोकें ने हमें दूसरी तरफ धकेल दिया था। इसलिए अब हम देख रहे हैं कि हम कहां लैंड होते हैं। अभी चीजें ठीक तरह से चल रही हैं और कंट्रोल में हैं। उम्मीद है कि साल के आखिर में हमें फिल्म देखने को मिल जाएगी।'

आमिर हुए थे कोविड पॉजिटिव
बता दें कि कुछ वक्त पहले आमिर खान भी कोरोना के शिकार हो गए थे। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में क्वांरटीन कर लिया था। बात करें फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की तो ये हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प की हिंदी रीमेक है। ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी।